- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- प्रयागराज
- /
- Prayagraj...
Prayagraj News:प्रयागराज में चार हत्या से मची सनसनी, 5 लोगों की गला रेतकर हत्या, चार की मौत
Prayagraj News: प्रयागराज। थरवई थाना क्षेत्र के खेवराजपुर गांव में एक ही परिवार की 4 लोगों की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई है। महिला गंभीर रूप से घायल है वहीं इस घटना में मरने वालों में पति-पत्नी, बहू ,बेटा .बेटी शामिल है।
थरवई थाना क्षेत्र के शिवराजपुर गांव में एक ही परिवार के 5 लोगों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई। एक महिला को गंभीर हालत में अस्पताल भेजा गया है। वारदात को अंजाम देने के बाद घर में आगजनी भी की गई।
मरने वालों में
1.मनीषा पुत्री राजकुमार उम्र 25 वर्ष
2.राजकुमार यादव पुत्र राम अवतार उम्र 55 वर्ष
3.सविता पत्नी सुनील उम्र 30 वर्ष
4.साक्षी पुत्री सुनील उम्र 2 वर्ष
5.कुसुम पत्नी राजकुमार उम्र 50 वर्ष इनको अस्पताल भेजा गया है है।
वहीं घर की दो महिलाओं से रेप करने का गांव वालों ने आरोप लगाया है। सूचना मिलते ही पुलिस के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गए। मृतकों में 55 वर्षीय किसान, बहू और दो बेटी शामिल है जबकि उसकी पत्नी को अस्पताल भेजा गया है। इससे पूर्व 16 अप्रैल को ही नवाबगंज में पशु व्यापारी ने अपनी पत्नी तीनों बेटियों की हत्या कर फांसी लगा ली थी। गंगापार में होने वाली सामूहिक हत्याओं से कोहराम मचा हुआ है।
वहीं घटना पर समाजवादी पार्टी ने कहा कि भाजपा सरकार में सामूहिक नरसंहार के गढ़ बन चुके प्रयागराज में एक के बाद एक समूचे परिवार की हत्या की वारदात से पूरा शहर आतंकित और कानून व्यवस्था कलंकित है। एक ही परिवार के 4 लोगों की गला रेत कर नृशंस हत्या विचलित करती है, दुखद! शोकाकुल परिजनों से संवेदना! दोषियों को मिले सज़ा।