प्रयागराज

भाजपा कार्यकर्ताओं के परिश्रम एवं योगी सरकार में हुए विकास कार्यों की जीत है - मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह

Shiv Kumar Mishra
11 Nov 2020 4:45 PM GMT
भाजपा कार्यकर्ताओं के परिश्रम एवं योगी सरकार में हुए विकास कार्यों की जीत है - मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह
x
शहर पश्चिमी ही नहीं प्रयागराज की महिलाएं आत्मनिर्भर होकर स्वरोजगार का इतिहास स्थापित करेंगी - प्रवक्ता सिद्धार्थ नाथ सिंह

प्रयागराज 11 नवंबर,2020। उत्तर प्रदेश के उपचुनाव में इस ऐतिहासिक जीत के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह एवं पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई। यह जीत कार्यकर्ताओं के परिश्रम एवं योगी सरकार में हुए विकास कार्यों की है। यह उदगार मंडल राजरूपपुर, खुल्दाबाद,प्रीतमनगर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ दीपावली भेंट कार्यक्रम के दौरान बातें कहीं।

दीपावली भेंट कार्यक्रम में विधानसभा शहर पश्चिमी से स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हुई महिलाओं से मिलने के दौरान मा0 मंत्री जी ने कहा महिला ही समाज की असली प्रदर्शक है जो अपने परिवार और अपने जीवन को संघर्ष के साथ आगे प्रयत्नशील रहती हैं जब तक महिलाएं एकजुट होकर घरेलू कार्यों के बाद अपने घरों में रहकर स्थानीय उत्पादों का प्रशिक्षण लेकर कार्य करने का संकल्प ले लेगी तो जीवन की दिशा बदलने के साथ परिवार की आय बढ़ने पर जीवन समृद्धिशाली होंगे।गंगाजल से निर्मित अगरबत्ती बनाने की दक्षता के साथ जुड़ गए है और लगन मेहनत परिश्रम जीवन को बदल देगा,आगे आने वाले दिनों में प्रयागराज ही नहीं विदेशों में भी कीर्तिमान स्थापित होंगे।स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं ही मार्केटिंग का हुनर सीखना होगा। जिससे उत्पाद बनने से लेकर बिक्री तक सिर्फ महिलाएं ही हो,जो मार्केटिंग में भी सुगमता हो सकें।महिलाएं दो परिवारों की कड़ी है।महिलाओं ने जब जब ठाना है तब तब इतिहास बदल दिया है। शहर पश्चिमी ही नहीं प्रयागराज की महिलाएं आगे बढ़कर आत्मनिर्भर होकर स्वरोजगार का इतिहास स्थापित करेंगी। डॉ नीता सिंह ने महिलाओं से संवाद किया और समूह में कार्य के दौरान आने वाली समस्याओं से रूबरू हुई और कहा हर सम्भव सहायता करूंगी।तदुपरांत विधानसभा शहर पश्चिमी के विकास यात्रा की पुस्तक, सैनिटाइजर,दीया बाती के साथ मिठाई सप्रेम भेंट दिया।

सिंह ने कहा प्रधानमंत्री मोदी ने वैश्विक कोरोना महामारी के दौर में वोकल फार लोकल का नारा दिया था कि कुम्हारों ने गणेश लक्ष्मी जी सहित कई भगवान की भारतीय संस्कृति के अनुरूप कलाकृतियों से निर्मित मूर्तियों को स्थानीय बाजारों में उपलब्ध है।पहली बार भारतीय बाजारों में चाइना की मूर्तियां नहीं होगी। प्रयागराज सहित प्रदेश के लोगों से आवाहन करता हूँ कि स्थानीय उत्पाद को ही खरीदें, दीपावली पर्व किसी की खुशियों का कारण बनें जो दीपोत्सव की तरह मानव जीवन बनें। कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ता अनुज कुमार कुशवाहा के 48 वें जन्मदिन की जानकारी मिलने पर केक काटकर अनुज को शतायु एवं दीर्धायु होने का आशीर्वाद प्रदान किया। इलाहाबाद हाईकोर्ट के शासकीय अधिवक्ता शिव कुमार पाल,विकास चंद्र त्रिपाठी मुख्य स्थायी अधिवक्ता एवं शीतल जी महामंत्री अधिवक्ता परिषद उ0प्र0 सहित अधिवक्ताओं ने दीपावली की शुभकामनाएं मिलकर दिया।

रिपोर्ट :- नितिन द्विवेदी, प्रयागराज l

Next Story