प्रयागराज

प्रयागराज में देव दीपावली की तैयारियां जोरों पर, 3 लाख दीयों से जगमग होगा संगम का किनारा

Shiv Kumar Mishra
26 Nov 2023 7:21 AM GMT
प्रयागराज में देव दीपावली की तैयारियां जोरों पर, 3 लाख दीयों से जगमग होगा संगम का किनारा
x
Dev Diwali preparations in full swing in Prayagraj, banks of Sangam will be illuminated with 3 lakh lamps

हर साल कार्तिक पूर्णिमा के दिन देव दीपावली मनाई जाती है। कार्तिक पूर्णिमा को साल की सभी पूर्णिमाओं में सबसे पवित्र माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन स्नान-दान करने से ईश्वर का आशीर्वाद मिलता है और जब स्नान-दान प्रयागराज संगम किनारे पर किया जाए तब बात ही निराली है।

विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी देव दीपावली की तैयारियां जोरों पर हैं। अभी तक आई खबरों के अनुसार 3 लाख से अधिक दीयों से संगम का किनारा जगमग किया जाएगा। भव्य दीपोत्सव के साथ मनमोहन भजन से संगम किनारे की दिव्यता देखते बनेगी।

दीपोत्सव के गवाह कई विदेशी पर्यटक भी बनेंगे। स्थानीय प्रशासन के मुताबिक इस कार्यक्रम में हजारों लोग शरीक होंगे। सुबह से ही भारी संख्या में लोग हजारों की संख्या में स्नान-दान करते नज़र आएंगे और शाम होते-होते संगम की दिव्यता में चार चांद लग जाएंगे।

प्रयागराज संगम के दीपोत्सव पर लगातार रहेगी Special Coverage News की नज़र, जुड़े रहिए हमारे साथ।

Next Story