
- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- प्रयागराज
- /
- डॉ. एके बंसल हत्याकांड...
प्रयागराज
डॉ. एके बंसल हत्याकांड का मुख्य हत्यारोपी आलोक सिन्हा चार साल बाद गिरफ्तार
Shiv Kumar Mishra
25 Aug 2021 10:27 PM IST

x
प्रयागराज: चार साल पहले हुए सनसनीखेज डॉ. एके बंसल हत्याकांड का मुख्य आरोपी आलोक सिन्हा बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया। एसटीएफ़ प्रयागराज यूनिट ने आरोपी को गिरफ़्तार किया।
एसटीएफ ने अप्रैल में ही जीवन ज्योति हॉस्पिटल के निदेशक रहे सर्जन डॉ. अश्वनी कुमार बंसल की हत्या के मामले का खुलासा किया था। इस मामले में एसटीएफ़ के हत्थे 50 हज़ार के इनामी आरोपी शोएब लगा था। बाकी मुख्य आरोपी और अन्य फरार चल रहे थे।
बता दें की आलोक सिन्हा ने डॉ. एके बंसल के लड़के का ऐडमिशन का 55 लाख रुपया हड़प लिया था। जिसकी वजह से उसको नैनी जेल जाना पड़ा था। वहीं पर उसने अन्य अपराधियों के साथ मिलकर डॉक्टर बंसल की हत्या की योजना बनाई थी। डॉ. बंसल की उनके ही अस्पताल में गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी।
Next Story