- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- प्रयागराज
- /
- प्रयागराज के IFFCO...
प्रयागराज के IFFCO प्लांट में अमोनिया गैस लीक, 2 अफसरों की मौत, 15 कर्मचारियों की हालत बिगड़ी
प्रयागराज के फूलपुर इफको (IFFCO) प्लांट में बीती रात बड़ा हादसा हुआ है. अमोनिया गैस के रिसाव से दो अधिकारियों वीपी सिंह और अभयनंदन की मौत हो गई. गैस रिसाव की चपेट में आने से इफको में तैनात 15 कर्मचारियों की तबीयत खराब है. सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. यूरिया उत्पादन इकाई में पम्प लीकेज के कारण गैस रिसाव की आशंका है.
मिली जानकारी के मुताबिक, मंगलवार रात 11 बजे फूलपुर इफको के पी-1 यूनिट में अमोनिया गैस का रिसाव शुरू हुआ. वहां मौजूद अधिकारी वीपी सिंह रिसाव को रोकने पहुंचे, लेकिन वह बुरी तरह झुलस गए. इसके बाद उन्हें बचाने के लिए अधिकारी अभयनंदन पहुंचे, जो भी झुलस गए. इन दोनों अफसरों को मौजूद कर्मचारियों ने बाहर निकाला.
हालांकि, इस दौरान अमोनिया गैस का रिसाव पूरी यूनिट में हो चुका था और वहां मौजूद 15 कर्मचारी इसकी चपेट में आ चुके थे, जिसमें से कुछ लोग बेहोश हो गए. मौके पर पहुंचे एक्सपर्ट ने स्थिति को नियंत्रण में किया. बताया जा रहा है कि अमोनिया की चपेट में आने से बीमार हुए धर्मवीर सिंह, लालजी, हरिश्चंद्र, अजीत कुशवाहा, अजीत, राकेश कुमार, शिव, काशी, बलवान, अजय यादव, सीएस यादव, आरआर विश्कर्मा, राकेश समेत कई कर्मचारियों को इफको में बने अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
वहीं इफको के अधिकारी बीपी सिंह और अभयनंदन की मौत हो गई है. मौके पर पहुंचे एसपी गंगापार धवल जायसवाल, सीओ रामसागर, एसडीएम युवराज सिंह और इफको के यूनिट हेड मोहम्मद मसूद समेत कई अफसर रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे हैं.