प्रयागराज

सोरांव विधायक डॉ.जमुना प्रसाद सरोज बने अपना दल (एस) के प्रदेश अध्यक्ष

Shiv Kumar Mishra
8 March 2020 3:53 PM GMT
सोरांव विधायक डॉ.जमुना प्रसाद सरोज बने अपना दल (एस) के प्रदेश अध्यक्ष
x

शशांक मिश्रा

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष की कमान समाज के अंतिम पंक्ति से आने वाले विधायक डॉ.जमुना प्रसाद सरोज को सौंपी हैं। डॉ.जमुना प्रसाद सरोज प्रयागराज के सोरांव विधानसभा क्षेत्र से अपना दल (एस) के विधायक हैं।

पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश पटेल का कहना है कि पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल जी ने विधायक डॉ.जमुना प्रसाद सरोज को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाने का फैसला किया गया है। डॉ.जमुना प्रसाद सरोज अनुसूचित जाति की पासी बिरादरी से आते हैं। वह उच्च शिक्षित एवं कुशल वक्ता हैं। इसके साथ ही अति पिछड़ा वर्ग से आने वाले पार्टी के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद पाल का प्रमोशन करते हुए उन्हें राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है।

Next Story