प्रयागराज

स्वामी हंसदेवाचार्य का सड़क हादसे में निधन, CM योगी ने जताया दुःख

Special Coverage News
22 Feb 2019 7:25 AM GMT
स्वामी हंसदेवाचार्य का सड़क हादसे में निधन, CM योगी ने जताया दुःख
x
स्वामी हंसदेवाचार्य बैरागियों के मुखिया थे और साथ ही राम मंदिर निर्माण आंदोलन में अहम भूमिका निभा रहे थे।

प्रयागराज : स्वामी हंसदेवाचार्य का आज सुबह सड़क हादसे में निधन हो गया है। प्रयागराज से हरिद्वार जाते समय उन्नाव में स्वामी हंसदेवाचार्य की गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। जिसके बाद उन्हें घायल अवस्था में लखनऊ ले जाया गया। यहां लखनऊ के एक अस्पताल में उनका निधन हो गया। स्वामी हंसदेवाचार्य के साथ गाड़ी में तीन और लोग मौजूद थे, जो सुरक्षित बच गए हैं। स्वामी हंसदेवाचार्य बैरागियों के मुखिया थे और साथ ही राम मंदिर निर्माण आंदोलन में अहम भूमिका निभा रहे थे।

स्वामी हंसदेवाचार्य के निधन पर अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरि, शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती के प्रतिनिधि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद, आनंद गिरि, सतुआ बाबा संतोष शास्त्री आदि ने शोक जताया। मिली जानकारी के अनुसार, स्वामी हंसदेवाचार्य का पोस्टमार्टम लखनऊ पीजीआई में किया जाएगा। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी अस्पताल पहुंच सकते हैं।

CM योगी ने जताया दुःख

स्वामी हंसदेवाचार्य के निधन पर मुख्यमंत्री योगी ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। सीएम योगी ने लिखा है कि जगद्गुरु रामानन्दाचार्य गुरु स्वामी हंसदेवाचार्य जी महाराज की आज सड़क दुर्घटना में हुई मृत्यु पर गहरा दुःख पहुंचा। स्वामी जी विभिन्न आध्यात्मिक एवं धार्मिक दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करने वाले अत्यंत लोकप्रिय संत थे।


Next Story