प्रयागराज

प्रयागराज के खानपुर गांव मे बुलडोजर पर निकली तिरंगा यात्रा

Desk Editor
15 Aug 2022 1:38 PM IST
प्रयागराज के खानपुर गांव मे  बुलडोजर पर निकली तिरंगा यात्रा
x

संगम नगरी प्रयागराज में भी धूमधाम से आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इस दौरान संगम नगरी में तमात तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। चौराहों को सजाया गया है। इसी के तहत प्रयागराज स्थित मेजा के खानपुर गांव के लोगों ने अनूठे अंदाज में तिरंगा यात्रा निकाली है। आजादी का महोत्सव मनाने के लिए बड़ी संख्या में लोग इस तिरंगा यात्रा में इकट्ठा हुए। इस दौरान ग्रामीणों ने बुलडोजर को तिरंगे से सजाया।

वंदे मातरम और भारत माता के जय के नारों के साथ पूरे गांव में बुलडोजर तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगे से सजे बुलडोजर के साथ ली सेल्फी बुलडोजर तिरंगा यात्रा के दौरान लोग देशभक्ति के गानों पर झूमते नजर आए। साथ ही लोगों ने तिरंगे से सजे बुलडोजर के साथ सेल्फी भी खिंचवाई। ग्रामीणों के अनुसार, यह आजादी देश के न जानें कितने सपूतों के बलिदान के बाद मिली है। देश को आजाद हुए आज 75 वर्ष पूरे हो गए हैं। सभी देशवासियों के लिए यह ऐतिहासिक दिन है।

इस दिन को और यादगार बनाने के लिए बुलडोजर तिरंगा यात्रा निकाली गई है। बुलडोजर पर तिरंगा यात्रा निकालने पर उन्होंने कहा कि इसी बुलडोजर द्वारा अपराधियों पर शिकंजा कसा गया है। बुलडोजर से अपराध पर लगा लगाम इस दौरान ग्रामीणों ने कहा कि यह बाबा (सीएम योगी) का बुलडोजर है। अपराधियों में इसका इतना भय है कि आज प्रदेश में कोई भी अपराधी अपराध करने से पहले कई बार सोचता है। इसके जरिए ही अपराध और भ्रष्टाचार पर लगाम लगी है।

अपराधियों में भय पैदा करने में इस बुलडोजर का महत्वपूर्ण योगदान है। बता दें कि संगम नगरी प्रयागराज में किन्नरों द्वारा भी तिरंगा यात्रा निकाली गई। सैकड़ों की संख्या में निकली किन्नरों ने हाथ में तिरंगा लेकर वंदे मातरम के नारे लगाए। किन्नरों ने यह तिरंगा यात्रा किन्नर कल्याण बोर्ड की मेंबर कौशल्या नंद गिरि के नेतृत्व में निकाली थी। हनुमान मंदिर से निकली यह यात्रा सुभाष चौक पर खत्म हुई। इस दौरान किन्नर देशभक्ति गीतों पर झूमते नजर आए।

Next Story