प्रयागराज

राजू पाल हत्याकांड के गवाह उमेश पाल को घर में घुस कर अज्ञात बदमाशों ने मारी गोली, उमेश पाल और एक गनर की मौत एक गनर गंभीर घायल - सूत्र

Shiv Kumar Mishra
24 Feb 2023 7:05 PM IST
राजू पाल हत्याकांड के गवाह उमेश पाल को घर में घुस कर अज्ञात बदमाशों ने मारी गोली, उमेश पाल और एक गनर की मौत एक गनर गंभीर घायल - सूत्र
x
अभी मिली जानकारी के मुताबिक एक गनर और उमेश पाल की मौत हो गई जबकि एक गनर गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है।

Prayagraj News : प्रयागराज कमिश्नरी में आज राजू पाल हत्याकांड के गवाह उमेश पाल को उसके घर के ही पास गली के बाहर गोली और बमों से ताबड़तोड़ हमला किया गया। जिसमें उमेश पाल को गंभीर चोटें आई हैं,, उपचार के लिए उन्हें स्वरूप रानी अस्पताल ले जाया जा रहा है बताया जाता है कि उनकी हालत बहुत ही गंभीर है। उमेश पाल और गनर की मौत हो गई। जबकि दूसरे गनर का इलाज चल रहा है। उसकी हालत गंभीर हैं।

प्रयागराज के चर्चित विधायक राजू पाल हत्याकांड मामले में शुक्रवार को कुछ अज्ञात हमलावरों ने गवाह उमेश पाल को घर में घुसकर गोली मार दी, इसके साथ ही उन पर बम से भी हमला किया गया। हमले में गंभीर रूप से घायल उमेश को एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां खबर मिल रही है कि उमेश पाल और एक गनर की मौत हो गई जबकि एक गनर गंभीर रूप से घायल है। फिलहाल मौत की पुष्टि आधिकारिक नहीं हुई है।

इस हमले में उनके अलावा दो पुलिसकर्मी भी घायल हैं। बता दें कि राजू पाल हत्याकांड में पूर्व सांसद अतीक अहमद, पूर्व विधायक अशरफ आदि आरोपी हैं। सभी आरोपी जेल में बंद हैं।

Next Story