
- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- प्रयागराज
- /
- आत्महत्या करने रीवा से...
प्रयागराज
आत्महत्या करने रीवा से प्रयागराज पहुंचा परिवार, यमुना में मां ने चार बच्चों के साथ लगा दी छलांग
Arun Mishra
12 May 2021 10:37 PM IST

x
हालांकि, अच्छी बात यह रही कि सभी को बचा लिया गया है।
प्रयागराज में एक महिला ने अपने चार बच्चों के साथ यमुना नदी में छलांग लगा दी। हालांकि, अच्छी बात यह रही कि सभी को बचा लिया गया है। महिला अपने बच्चों के साथ मध्य प्रदेश के रीवा जिले से प्रयागराज आई और यहां आकर पुल से यमुना नदी में छलांग लगा दी।
मौके पर तैनात नाविक और जल पुलिस ने गोताखोरों की मदद से पांचों को सुरक्षित बचा लिया और तत्काल उन्हें पास के ही प्राइवेट हॉस्पिटल ले गए। सभी खतरे के बाहर बताएं जा रहे है। महिला की तीन बेटियां और एक बेटा है, इनके साथ ही महिला ने आत्महत्या की कोशिश की। घटना के पीछे पारिवारिक कलह बताई जा रही है।
Next Story