- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- प्रयागराज
- /
- Prayagraj News Today:...
प्रयागराज
Prayagraj News Today: नवाबगंज में बकरी खेत में जाने पर गोली मारकर युवक की हत्या
Shiv Kumar Mishra
12 Dec 2022 1:14 PM IST
x
Prayagraj News Today: शशांक मिश्रा: छोटे छोटे विवाद अब प्रायः बड़े और गंभीर रूप में सामने आने लगे हैं हमारी सहनशीलता अब लगभग शून्य हो चली है कुछ ऐसा ही उदाहरण देखने को मिला है।
नवाबगंज के अकबरपुर बगिया गांव में जहां लगभग 30 साल के मोहम्मद तारिक की गोली मारकर हत्या खेत में बकरी जाने पर झगड़े के बाद कर दी गई। फायरिंग में एक और युवक को गोली गोली लगी है। लाठी-डंडे से हमले में भी तीन अन्य घायल हैं।
दो दिन पहले खेत में बकरी जाने पर झगड़ा हुआ था जिसके बाद तनाव बना था। आज सुबह फिर दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने हो गए। घटना के बाद पहुंची पुलिस ने कई को हिरासत में लिया। घटनास्थल पर डीसीपी गंगानगर आईपीएस अभिषेक अग्रवाल पहुंचकर घटनाक्रम का जायजा लिया।
Next Story