उत्तर प्रदेश

प्रियंका गांधी का योगी सरकार पर शब्द भेदी हमला, कहा- कोरे दावे की बजाय...

Sujeet Kumar Gupta
7 March 2020 6:28 AM GMT
प्रियंका गांधी का योगी सरकार पर शब्द भेदी हमला, कहा- कोरे दावे की बजाय...
x
यूपी की भाजपा सरकार को कोरे दावे करने की बजाय नुक़सान का पूरा आंकलन करके किसानों को उचित मुआवजा देना चाहिए।

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में मौसम के बदले मिजाज के चलते तेज हवाओं के साथ बारिश और ओले पड़ने से किसानों की मुसीबतें बढ़ गई हैं. एक ओर जहां बेमौसम बारिश और ओले गिरने से दलहनी और तिलहनी फसलों पर खासा बुरा असर पड़ रहा है, तो वहीं दूसरी ओर तेज हवाओं के चलते बड़े स्तर पर गेंहू की फसल भी खेतों में गिर गई है. यही नहीं, अगले 48 घंटे इसी तरह का मौसम रहने की आशंका जताई गई है. इस वजह से पूर्वी-पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश के साथ बुंदेलखड से जुड़े लाखों किसानों को बड़ा नुकसान होने की और संभावना बढ़ गई है>

वहीं, बारिश से बर्बाद हुई फसलों के मुआवजे को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश सरकार पर हमला किया है। साथ ही उन्होंने किसानों को बारिश से बर्बाद हुई फसलों के लिए उचित मुआवजा देने की मांग की है।

इन किसानों का दर्द सुनिए। ओलावृष्टि और भारी बारिश के चलते उत्तर प्रदेश की तमाम जगहों पर किसानों की फसल बर्बाद हो गई। कई किसानों की तो 80 फीसदी तक फसल बर्बाद हो गई है।

यूपी की भाजपा सरकार को कोरे दावे करने की बजाय नुक़सान का पूरा आंकलन करके किसानों को उचित मुआवजा देना चाहिए।


Next Story