- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- रायबरेली
- /
- यूपी में 20 साल...
यूपी में 20 साल लिव-इन रिलेशनशिप में रहने के बाद हसीरुन निशा बनीं मालती, प्रेम विवाह में उमड़ा पूरा गांव
रायबरेली. उत्तर प्रदेश के रायबरेली (Raebareli) में एक प्रेम विवाह (Love Marriage) खासा चर्चा में है. इस विवाह को देखने पूरा गांव उमड़ पड़ा. विवाह बंधन में बंधे जिन दो लोगों की चर्चा आम है, उनके मजहब तो अलग-अलग थे, लेकिन मोहब्बत एक थी. दरअसल, 20 साल मोहब्बत में एक दूसरे के साथ लिव-इन रिलेशनशिप (Live In Relationship) में रहने वाले भरत लाल और हसीरुन निशा ने शादी कर ली. दोनों की मोहब्बत में धर्म आड़े न आए, इसके लिए हसीरुन ने अपना नाम भी बदल लिया है. शादी के बाद हसीरुन निशा अब मालती के नाम से पहचानी जाएंगी. गुरुवार रात हसीरुन और भरत ने हिन्दू रीति-रिवाजों के तहत शादी कर ली. इस समारोह में गांववालों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया.
20 साल पहले भरत लाल से हुआ प्यार और साथ रहने लगीं
रायबरेली जिले के ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के पयागपुर नंदौरा गांव में भरतलाल व हंसीरुन निशा का विवाह समारोह गुरुवार रात गांव में ही बड़े धूमधाम से सम्पन्न हुआ. बताते चले कि गांव के निवासी भरत लाल एक छोटी सी दुकान चलाते हैं. 20 साल पहले उनको हसीरुन निशा से प्यार हो गया. समय के साथ दोनों साथ ही लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगे.
शादी का लिया निर्णय तो गांववालों ने किया सहयोग
इन दोनों ने उम्र के इस पड़ाव पर शादी करने का निर्णय लिया और गांव वालों ने भी उनका भरपूर सहयोग करते हुए दोनों की हिन्दू रीति-रिवाज से शादी करा दी. शादी के बाद हसीरुन निशा अब मालती बन गई है. इन दोनों की शादी की चर्चा आसपास के लोगों के लिए एक मिसाल बन गई और उन्होंने इस समारोह को यादगार बनाने में कोई कोर कसर नहीं रख छोड़ी. ऐसे समय में जब देश में मजहब को लेकर हिंसा और उपद्रव का दौर देखने को आ रहा है, रायबरेली में हसीरुन और भरत की शादी एक अनोखा उदाहरण बनकर सामने आई है.