रायबरेली

...जब सपेरों की बस्ती में पहुंचकर कोबरा से खेलती नजर आईं प्रियंका गांधी, देखिए- VIDEO

Special Coverage News
2 May 2019 6:38 AM GMT
...जब सपेरों की बस्ती में पहुंचकर कोबरा से खेलती नजर आईं प्रियंका गांधी, देखिए- VIDEO
x
अब सापों के साथ खेलती प्रियंका गांधी भी चर्चा में आ गई हैं.

रायबरेली : लोकसभा चुनाव प्रचार के सिलसिले में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज यूपीए चेयरपर्सन और रायबरेली से उम्मीदवार सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र पहुंची. जहां उन्होंने सपेरों से मुलाकात की और सांपों को हाथ में भी पकड़ कर भी देखा. प्रियंका गांधी को अपने बीच देखकर सपेरों में गजब का उत्साह देखने को मिला. रायबरेली के हंसा का पुरवा गांव पहुंची प्रियंका गांधी सपेरों के साथ मुलाक़ात की.


इस बार के लोकसभा चुनाव में प्रियंका गांधी के ये तस्वीरें ऐतिहासिक मानी जा रही हैं. कांग्रेसी उनमे इंदिरा गांधी की अक्श देखते हैं. इंदिरा गांधी भी शेर व हाथी के साथ की तस्वीर चर्चा में रही थी. अब सापों के साथ खेलती प्रियंका गांधी भी चर्चा में आ गई हैं.

बता दें प्रियंका गांधी कांग्रेस प्रत्याशी सोनिया गांधी के लिए चुनाव प्रचार करने रायबरेली पहुंची हैं. इस दौरान वे सपेरों की बस्ती पहुंची और उनसे मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जाना. उन्होंने सापों को अपने हाथ में लेकर उनके साथ खेला भी. इसके बाद प्रियंका गांधी ने एक जनसभा को भी संबोधित किया.सपेरों की बस्ती में

Tags
Special Coverage News

Special Coverage News

    Next Story