रामपुर

पच्चीस हजार का इनामिया पूर्व सीओ सिटी यूपी पुलिस ने किया गिरफ्तार

Shiv Kumar Mishra
11 Aug 2020 5:27 AM GMT
पच्चीस हजार का इनामिया पूर्व सीओ सिटी यूपी पुलिस ने किया गिरफ्तार
x

सपा सांसद मोहम्मद आजम खां के करीबी रहे पूर्व सीओ सिटी आले हसन खां को पुलिस ने सोमवार की सुबह 11 बजे कलेक्ट्रेट परिसर से उस समय गिरफ्तार कर लिया जब आले हसन खां कोर्ट में सलेंडर के लिए आ रहे थे। कई मामलों में वांछित चल रहे पूर्व सीओ सिटी की गिरफ्तारी और कुर्की के आदेश हो चुके हैं।

सूबे में सपा की सरकार के दौरान पूर्व सीओ सिटी का जलवा था उन्हें एसपी भी सर कहकर मुखातिब करते थे। क्योंकि, वह पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहम्मद आजम खां के बहुत करीबी थे। पूर्व सीओ सिटी पर किसानों की जमीने कब्जाने, उन्हें घर से उठाकर उनपर मुकदमें लगाने के अलावा डराने, धमकाने, लूटपाट और मकान ध्वस्त कराने के मुकदमें हैं।

इन मुकदमों में पूर्व सीओ सिटी वांछित हैं। पूर्व सीओ सिटी को थाना सिविल लाइंस पुलिस गिरफ्तार कर थाने ले गई है और कई मामलों में उनसे पूछताछ की जा रही है। पूछताछ पूरी होने के बाद पुलिस पूर्व सीओ सिटी आले हसन खां को कोर्ट में पेश करेगी।

एसपी रामपुर शगुन गौतम ने बताया कि कई दर्ज अभियोग में आले हसन खां की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित की गयी। रामपुर पुलिस द्वारा 10- अगस्त को जिला कचहरी, रामपुर से अभियुक्त आजम खां का करीबी 25 हजार रूपये का इनामी रिटायर्ड सीओ आले हसन खाॅ गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे से एक फर्जी आधार कार्ड, एक फर्जी पुलिस परिचय पत्र तथा एक फर्जी आदेश मा0 उच्च न्यायालय इलाहाबाद बरामद हुआ। इस सम्बंध में थाना सिविल लाइन, रामपुर पर मु0अ0सं0-239/20 धारा 419,420,467,468,471,170, भादवि पंजीकृत कर कार्यवाही की जा रही है। अन्य अभियुक्तगण की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है। गिरफ्तार अभियुक्त थाना सिविल लाइन, रामपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0-856/19 धारा 447,389 भादवि में लगातार वाॅछित चल रहा था। लगातार फरार होने की स्थिति में पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा 25 हजार रूपये का इनाम घोषित किया गया था।

Next Story