रामपुर

रामपुर में प्रधान पति समेत दो की गोली मारकर हत्या

Special Coverage News
20 Feb 2019 5:10 PM GMT
रामपुर में प्रधान पति समेत दो की गोली मारकर हत्या
x

रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के अहमदनगर जागीर गांव में प्रधान पति सहादत अली की गोली मारकर हत्या कर दी गई। भाई सलीम को भी गोली लगी है। रात करीब पौने आठ बजे प्रधान पति का गांव के ही झाझन सिंह यादव से विवाद हो गया था।


मिली जानकारी के मुताबिक झाझन उनके मुकाबले चुनाव भी लड़ा था। उसने सहादत को सीने में गोली मार दी। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़े। फायर की आवाज सुनकर तमाम लोग जमा हो गए और हमलावरों को दौड़ा लिया, लेकिन वे हाथ नहीं आ सके उनके परिजन तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।


पुलिस द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम पंनवडिया कोतवाली सिविल लाइंस में युवक दुकान बंदकर घर आ रहा था रास्ते में किसी बात को लेकर गांव के व्यक्ति से विवाद पर दोनों पक्षों में कहासुनी तथा गोलियां चली व दोनों ओर से एक-2 व्यक्ति की मृत्यु हो गई। प्रधान पति की हत्या की सूचना मिलते ही अस्पताल में ग्रामीणों का जमघट लग गया। पुलिस अधीक्षक शिव हरी मीणा समेत पुलिस भारी पुलिस फोर्स अस्पताल पहुंच गया। गांव में तनाव है। एहतियात के तौर पर पुलिस तैनात कर दी गई है।

Next Story