रामपुर

रामपुर पुलिस ने किया 25 हजार का इनामी तमंचे के साथ गिरफ्तार- एएसपी अरुण कुमार सिंह

Special Coverage News
12 Nov 2018 6:00 PM IST
रामपुर पुलिस ने किया 25 हजार का इनामी तमंचे के साथ गिरफ्तार- एएसपी अरुण कुमार सिंह
x

रामपुर पुलिस अधीक्षक शिवहरी मीना ने जनपद में पुरस्कार घोषित अपराधियों व वाछितों की गिरफ्तारी हेतु अभियान चला रखा है. जिसके तहत स्वाट/सर्विलांस तथा थाना अजीमनगर पुलिस द्वारा 25 हजार का इनामी तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है।


अपर पुलिस अधीक्षक अरूण कुमार सिंह ने बताया कि ग्राम खण्डिया चौराहे से स्वाट और सर्विलांस तथा थाना अजीमनगर की संयुक्त टीम द्वारा 25 हजार रूपये के इनामी अभियुक्त कलुआ पुत्र अतीक निवासी ग्राम नगलिया आकिल थाना अजीमनगर जनपद रामपुर को एक तंमचा नाजायज 12 बोर मय 2 कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त थाना अजीमनगर, रामपुर का उत्तर प्रदेश गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण व 7 सीएल एक्ट व 3 लोक सम्पत्ति क्षति निवारण अधिकतर केसों में लगातार फरार चल रहा था। लगातार फरार होने की स्थिति में पुलिस अधीक्षक द्वारा 25 हजार रूपये का ईनाम घोषित किया गया था।


उन्होंने कहा कि इस ईनामिया आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एएसपी ने कहा कि जिले में अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्सा नहीं जाएगा।

Next Story