उत्तर प्रदेश

जौनपुर में रामजानकी मठ की साध्वी को मारी गई गोली, हालत गंभीर

Sakshi
26 Feb 2022 8:32 AM GMT
जौनपुर में रामजानकी मठ की साध्वी को मारी गई गोली, हालत गंभीर
x
जौनपुर के केराकत कोतवाली क्षेत्र के थानागद्दी चौकी अंतर्गत थानागद्दी ग्राम सभा के रामजानकी मठ की महिला महंत को अज्ञात बदमाशों ने आज की भोर में गोली मार दी।

उत्तर प्रदेश से सनसनी वारदात की खबर सामने आई है| यहां जौनपुर के केराकत कोतवाली क्षेत्र के थानागद्दी चौकी अंतर्गत थानागद्दी ग्राम सभा के रामजानकी मठ की महिला महंत को अज्ञात बदमाशों ने आज शनिवार की भोर में गोली मार दी। साध्वी की हालत गंभीर है। इलाज के लिए उसे ट्रामा सेंटर बीएचयू रेफर कर दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पुलिस दो को संदिग्धों को हिरासत में लेकर जांच पड़ताल कर रही है। मौके पर अधिकारियों ने निरीक्षण किया।

बम्मावन और थानागद्दी ग्राम सभा की सीमा पर स्थित राम जानकी मठ की छत पर बने कमरे में शनिवार की भोर में एक अज्ञात बदमाश ने 48 वर्षीय महिला साध्वी इंद्रावती दास महराज मौजूद थी। तभी बदमाशों ने दो गोली मार दी। एक गोली साध्वी के माथे को छूकर निकल गई जबकि दूसरी गोली सीने में बाई तरफ लगी। घटना के बाद घायल साध्वी ने खुद से 112 डायल पुलिस और थानागद्दी चौकी इंचार्ज को फोन कर सूचना दी। मौके पर केराकत कोटवाल लक्ष्मण पर्वत और थानागद्दी चौकी इंचार्ज संतोष यादव मौके पर पहुंच और। पहले घायल को प्राथमिक इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केराकत भेजा गया वहाँ से हालत नाजुक होने पर ट्रामा सेंटर वाराणसी भेज दिया गया। वही घटना स्थल से दो खोखा भी पुलिस ने बरामद किया है।

केराकत कोतवाल का कहना है प्रथम दृष्टाया देखने से लग रहा है की हमलावर पहले से ही घर मे मौजूद था, क्योंकि जिस कमरे मे घटना हुई है वहाँ और पूरे मकान मे जाने का सिर्फ एक ही रास्ता है। जो की घटना के बाद भी अंदर से बंद था। पुलिस ने बताया की जब हम लोग मौके पर पहुचे तो घर अंदर से बंद था। मामले में पुलिस ने दो लोगो को हिरासत में लिया है। घटना के संदर्भ में आसपास के लोगों का कहना है कि हमने गोली चलने की आवाज नहीं सुनी। वहीं लोगों ने बताया कि महिला कड़े दिमाक की थी। इस कारण ने कोई मंदिर में पूजा के लिए भी नही जाता था।

Sakshi

Sakshi

    Next Story