सहारनपुर

सहारनपुर : गंगोह पुलिस ने 28000 के जाली नोट किए बरामद, दो अभियुक्त गिरफ्तार

Arun Mishra
16 Feb 2022 12:36 PM GMT
सहारनपुर : गंगोह पुलिस ने 28000 के जाली नोट किए बरामद, दो अभियुक्त गिरफ्तार
x
सहारनपुर में पुलिस ने एक सराहनीय कार्य किया है.

सहारनपुर : यूपी के जनपद सहारनपुर में पुलिस ने एक सराहनीय कार्य किया है. एसएसपी आकाश तोमर के दिशा निर्देशों के अनुपलान में थाना गंगोह में पुलिस ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रभारी निरीक्षक प्रविन्दर पाल सिंह थाना गंगोह के कुशल नेतृत्व में 28000 हजार रु. की फेक करेंसी सहित दो अभियुक्त गिरफ्तार किये हैं.

जानकारी के मुताबिक, सपा कार्यालय के सामने रास्ते पर लगभग 40-50 कदम आगे बसपा कार्यालय से कुछ पहले कस्वा नकुड़ से दिनांक 15 को रात 8 बजे के लगभग गिरफ्तार किया गया. अभियुक्तगण के जुर्म के सम्बन्ध में थाना गंगोह पर मुकद्दमा पंजीकृत किया गया. अभियुक्त को न्यायलय में पेश किया गया.

Next Story