
- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- सहारनपुर
- /
- रालोद को लगा बड़ा झटका,...
रालोद को लगा बड़ा झटका, जनता में अपनी छाप छोड़ने वाले नेता अरुण काम्बोज ने थामा आजाद समाज पार्टी का दामन

बिहारीगढ़ (सहारनपुर)
उत्तर प्रदेश के जनपद सहारनपुर के घाड क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाने वाले काम्बोज समाज से दिग्गज नेता अरुण काम्बोज ने 20 वर्षों से भी ज्यादा समय से जनता के बीच में रहकर जनता की सेवा की है तथा विधानसभा प्रत्याशी रहे व वर्तमान जिला महासचिव रालोद एवं वर्तमान में ग्राम पंचायत अब्दुल्लापुर में ग्राम प्रधान के पद पर रहते हुए उन्होंने आज आजाद समाज पार्टी की स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद की उपस्थिति में कई नेताओं को झटका देकर आजाद समाज पार्टी का दामन थामा है। उन्हें जल्द ही इस पार्टी में किसी बड़े सम्मानित पद से नवाजा जा सकता है।
अरुण काम्बोज घाड क्षेत्र में उभरता हुआ सितारा है 24 घंटे जनता की सेवा के लिए सदा तत्पर रहते हैं यही उनकी पहचान है।उन्होंने ग्राम प्रधान पद पर होते हुए क्षेत्र के गरीब लोगो की सेवा करने तथा जरूरत मन्दो को सहायता देने में कभी देरी नही की है जिस कारण आज अरुण काम्बोज घर घर में अपनी पहचान बनाये हुए है उनका कहना है कि आने वाले समय में भी वो लोगो के बीच रहकर इसी प्रकार से मदद करते रहेंगे। आज आजाद समाज पार्टी की सदस्यता लेकर उन्होंने गरीब पिछड़े दलितों को सम्मान दिलाये जाने तथा उनके साथ संघर्ष करने का निर्णय लिया
इस अवसर पर चंद्रशेखर आजाद संस्थापक, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य आजाद समाज पार्टी रविन्द्र भाटी, वीरेंद्र श्रीश, पूर्व मंत्री विनोद कुंवर वीरेंद्र गुजर , राष्ट्रीय अध्यक्ष भीम आर्मी विनय रतन, निजाम चौधरी , विधिक सलाहकार संदीप काम्बोज एडवोकेट।