सहारनपुर

SSP आकाश तोमर की देखरेख में ASP प्रीति यादव ने बनाया बेलआउट कैफे

Shiv Kumar Mishra
12 April 2022 2:42 AM GMT
SSP आकाश तोमर की देखरेख में ASP प्रीति यादव ने बनाया बेलआउट कैफे
x

SSP सहारनपुर आकाश तोमर(ips) की देखरेख में ASP प्रीति यादव(ips) ने बेलआउट नाम का एक पुलिस कैफे रचनात्मक रूप से डिजाइन किया है। यह नाम पुलिस के लिए बहुत परिचित है, लेकिन वास्तव में पुलिस लाइन सहारनपुर में पूर्व से बनी एक पुरानी पुलिस कैंटीन को एक नए आधुनिक पुलिस कैफे में परिवर्तित किया गया है।


बेलआउट कैफे पुलिस और आमजन दोनों के लिए है। इस कैफे में मिलने वाली चीजों का रेट बाजार के रेट से कम रखा गया है, क्योंकि हम अपने पुलिस कर्मियों पर बोझ नहीं डालना चाहते हैं इसलिए सभी पुलिस कर्मियों को उनकी id पर 250/- रुपये के न्यूनतम डाइनिंग ऑर्डर पर 10% की छूट मिलेगी।

यह पुलिस कैफे पुलिस कर्मियों को समर्पित है जो दिन-रात काम करते हैं और उनके पास अपने परिवार के साथ मनोरंजन के लिए समय नहीं होता। अब पुलिस लाइन परिसर में बच्चों के पास एक अच्छा कैफे होगा। जो बच्चे पार्टी करना पसंद करते हैं और अक्सर मिलते हैं उनके लिए एक पार्टी हॉल और किटी लॉन की व्यवस्था है। पार्टी हॉल व किटी लॉन को जन्मदिन और सालगिराह आदि पार्टियों के लिए बुक कर सकते हैं।


पूरी सजावट को नागरिकों के बीच पुलिस की धारणा को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। बेलआउट कैफे में एक दीवार बनायी गयी है जिस पर पुलिस के बारे में लोगों की भावनाओं को चित्रित किया गया है। यह विचार पुलिस और जनता के बीच पुलिस की छवि को और अधिक बेहतर कर सकता है। सभी रंगों में एक निश्चित ऊर्जा होती है, इसलिए यहां पर हमने लगभग सभी रंगों का उपयोग किया है ताकि हमारे पुलिसकर्मी अपने कठिन कर्तव्यों को पूरा करने के बाद अपने जीवन में कुछ गुणवत्तापूर्ण समय बिता सकें।


यह एक पूर्ण शाकाहारी कैफे है और हमने कोशिश की है कि प्रकृति को कम से कम नुकसान पहुंचे। यह हमारे प्रदेश के सबसे अनोखे कैफे में से एक है। हमने इस रचनात्मक स्थान को सुसज्जित करने के लिए waste & Junk Products का भी उपयोग किया है। यह कार्य पुलिसिंग और रचनात्मकता का एक अनुकरणीय प्रयोग होगा। हमें विश्वास है कि लोग इसे पसंद करेंगे और अब पुलिस के बारे में एक अलग नजरिये से सोचेंगे।

Next Story