सहारनपुर

24 वें जिला पंचायत अध्यक्ष के रूप में चौधरी मांगेराम वर्मा ने ली शपथ

सुजीत गुप्ता
12 July 2021 11:26 AM GMT
24 वें जिला पंचायत अध्यक्ष के रूप में चौधरी मांगेराम वर्मा ने ली शपथ
x

सहारनपुर। जनमंच सभागार में नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष चौधरी मांगेराम वर्मा को जिलाधिकारी अखिलेश कुमार सिंह ने 24 वें अध्यक्ष के रूप में शपथ दिलाई. बाद में पंचायत सदस्यों को जिला पंचायत अध्यक्ष ने शपथ ग्रहण कराई।

इस अवसर पर मुख्य रूप मे भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र सैनी, भाजपा विधायक बृजेश सिंह, कीरत सिंह, देवेंद्र निम, देहरादून भाजपा विधायक खजान सिंह, महानगर मेयर संजीव वालिया, महानगर भाजपा अध्यक्ष राकेश जैन, पूर्व विधायक महावीर सिंह राणा, पूर्व ब्लाक प्रमुख चौधरी बिजेंद्र सिंह, पूर्व विधायक राजीव गुंबर, ए एम ए डा सुमन लता, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष माजिद अली, ब्लाक चौधरी मुकेश कुमार, ब्लाक प्रमुख पति रविन्द्र चौधरी , पूर्व ब्लाक प्रमुख इमरान मलिक, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप सहित भाजपा नेता, जिला पंचायत सदस्य उपस्थित रहे. मंच संचालन पत्रकार डा वीरेंद्र आजम ने किया.


Next Story