सहारनपुर

देवबन्द के पूर्व चेयरमैन हसीब सिद्दीकी का बीमारी के चलते निधन

Special Coverage News
9 Jan 2019 10:03 AM GMT
देवबन्द के पूर्व चेयरमैन हसीब सिद्दीकी का बीमारी के चलते निधन
x

सहारनपुर: देवबन्द नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन, मुस्लिम फंड संस्था के मैनेजर और देवबंद की बड़ी शख्सियत एवं गणमान्य व्यक्ति रह चुके हसीब सिद्दीकी ने लंबी बीमारी के चलते आज सुबह 8 बजे अन्तिम साँस ली। मरहूम हसीब सिद्दीकी 85 साल के थे। उनके निधन की खबर से न केवल देवबंद बल्कि पूरे जनपद सहित आसपास के इलाकों में शोक की लहर दौड़ गई।

देवबन्द के पूर्व चेयरमैन रहे हसीब सिद्दीकी समाजसेवी एवं देवबन्द के महान शख्सियतो मे शामिल रहे। इसके अलावा समाजसेवी संस्था मुस्लिम फंड के मैनेजर भी रहे ओर बेसहारा , गरीब लोगो के लिये काम करते रहे। राजनीति में सक्रिय होने के बाद भी दीनी ओर आवाम की भलाई ओर मुस्लिम समाज को तालीम के प्रति जागरूकता पैदा करने का काम किया। असहाय लोगो की मदद के लिये मुस्लिम फंड के मैनेजर भी रहे ओर बेसहारा गरीब लोगो की मदद करते रहे। उम्मीद है कि हसीब सिद्दीकी की नमाजे जनाजा मे बडी हस्तियां करेगी शिरकत।

प्राप्त जानकारी के अनुसार असर की नमाज के बाद (शाम 5 बजे फौरन बाद सुपुर्दे खाक किया) जायेगा ।

Next Story