सहारनपुर

देश सरकार गन्ने का लाभकारी रेट ₹600 कुंटल तत्काल घोषित करें- भगत सिंह वर्मा।

Shiv Kumar Mishra
5 Jan 2021 2:02 PM GMT
देश सरकार गन्ने का लाभकारी रेट ₹600 कुंटल तत्काल घोषित करें- भगत सिंह वर्मा।
x
पिछले वर्ष का व इस वर्ष का गन्ने का भुगतान व ब्याज कब मिलेगा.

सहारनपुर- आज 5 जनवरी 2021 को यहां गाजीपुर बॉर्डर पर देश के लाखों किसानों को संबोधित करते हुए पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में चीनी मिलों को चलते हुए 2 माह से अधिक हो गए हैं अभी तक भाजपा की योगी सरकार ने इस वर्ष गन्ने का लाभकारी रेट ₹600 कुंटल घोषित नहीं किया है जो प्रदेश के गन्ना किसानों के साथ सरासर अन्याय है जिससे प्रदेश के किसानों में भारी रोष व्याप्त है प्रदेश सरकार गन्ने का लाभकारी रेट ₹600 कुंटल तत्काल घोषित करें।

भगत सिंह वर्मा ने कहा कि पिछले वर्ष का भी अभी तक उत्तर प्रदेश की चीनी मिलों पर प्रदेश के गन्ना किसानों का गन्ना भुगतान बकाया है और पिछले वर्षों में देरी से किए गए गन्ना भुगतान पर लगा ब्याज 4000 करोड रुपए प्रदेश की चीनी मिलों पर बकाया है हाई कोर्ट में सुप्रीम कोर्ट ने आदेश किया हुआ है की उत्तर प्रदेश की चीनी मिलें प्रदेश के गन्ना किसानों को ब्याज का भुगतान अविलंब करें लेकिन प्रदेश की सरकार अन्नदाता किसानों को ब्याज दिलाने के लिए गंभीर नहीं है भारत सरकार के नियम के अनुसार 14 दिन के अंदर चीनी मिलों को गन्ना किसानों को भुगतान कर देना चाहिए अन्यथा 15% वार्षिक दर से गन्ना किसानों को ब्याज का भुगतान चीनी मिलों को करना चाहिए।

भगत सिंह वर्मा ने बताया कि सहारनपुर मंडल की चीनी मिलों पर अभी भी पिछले वर्ष का 375 करोड रुपए गन्ना भुगतान व 1000 करोड रुपए ब्याज बकाया है जो किसानों को तत्काल मिलना चाहिए। सहारनपुर जिले की चीनी मिलों पर भी पिछले वर्ष का 119 करोड रुपए गन्ना भुगतान व 400 करोड रुपए ब्याज बकाया है। भगत सिंह वर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार को 3 किसान विरोधी कानूनों को वापस लेकर डॉक्टर एम एस स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू करके देश के अन्नदाता किसानों को उनकी फसलों का लाभकारी मूल्य दिलाना चाहिए प्रधानमंत्री व भाजपा की केंद्र सरकार को कितना संवेदनहीन नहीं होना चाहिए कृषि प्रधान देश भारतवर्ष में देश का अन्नदाता किसान महान है उसका सम्मान हम सभी को करना चाहिए।

भगत सिंह वर्मा ने कहा कि गन्ने का लाभकारी रेट कम से कम ₹600 कुंटल देश के किसानों को मिलना ही चाहिए गन्ना प्रदेश और देश की आर्थिक रीढ़ है गन्ने से सभी प्रदेशों को वह देश को सबसे अधिक राजस्व टैक्स प्राप्त होता है इस सब के बावजूद भी गन्ना किसानों का उत्तर प्रदेश में देश में भारी शोषण किया जा रहा है जिसके लिए प्रदेश और केंद्र सरकार सीधे-सीधे जिम्मेदार हैं भाजपा की सरकारों को किसान विरोधी कार्य नहीं करना चाहिए किसान बचेगा तो देश बचेगा देश को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए किसानों की क्रय शक्ति बढ़ाना जरूरी है।

आज लाखनोर मैं बैठक को संबोधित करते हुए पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने पुन: यह बात दोहराई। बैठक की अध्यक्षता मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने की वह संचालन प्रदेश महामंत्री आसिम मलिक ने किया। बैठक में मुक्ति मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष सरदार गुरविंदर सिंह बंटी मंडल महासचिव वीरेंद्र सिंह बिल्लू डॉ सुरेंद्र कुमार महक सिंह महेंद्र सिंह जोगेंद्र सिंह नवीन कुमार सुशील कुमार महिपाल सिंह तुषार अनिल कुमार वसीम अमित कुमार नरेश कुमार एडवोकेट अजीत सिंह एडवोकेट हाजी सुलेमान मोहम्मद महबूब हाजी बुद्धु हसन हाजी सुलेमान आदि ने भाग लिया।

Next Story