सहारनपुर

करवाचौथ को लेकर बॉलीवुड मेहंदी रही महिलाओं की पहली पसंद

Arun Mishra
26 Oct 2018 5:04 PM GMT
करवाचौथ को लेकर बॉलीवुड मेहंदी रही महिलाओं की पहली पसंद
x
करवाचौथ का त्यौहार आते ही महिलाओं को एक बार फिर से दुल्हन बनने का मौका मिलता है?

सहारनपुर : करवाचौथ का त्यौहार आते ही महिलाओं को एक बार फिर से दुल्हन बनने का मौका मिलता है जिसमे महिलाएं अपने आपको सबसे सुंदर बनाने में जुट जाती है वही ऐसा ही नजारा सहारनपुर के शारदा नगर स्थित मुस्कान ब्यूटी पार्लर में देखने को मिला जहाँ सुबह से ही महिलाएं अपने करवाचौथ को स्पेशल बनाने के लिए अपने हाथों पर महदी लगवा रही है करवाचौथ का त्यौहार साल में एक बार आता है लेकिन इस त्यौहार महिलाओ को एक बार फिर से दुल्हन की तरह सजा देता है।

वही महिलाओ का कहना है कि करवाचौथ उनके लिए सभी त्यौहारों से अलग है जो आता तो साल में एक बार है लेकिन शादी सुधा के लिए फिर से दुल्हन बनने जैसे होता है जिसको लेकर महिलाओं में काफी उत्सुकता है वही मुस्कान ब्यूटी पार्लर में सुबह से ही भारी भीड़ लगी हुई है

वही मुस्कान ब्यूटी पार्लर की संचालिका पूनम बाली का कहना है कि वो इस बार सिम्पल नही बल्कि बॉलीवुड स्टाइल की महंदी लगा रहे है जिसको महिलाएं बहुत पसंद भी कर रही है।

रिपोर्ट : अंकुर सैनी

Next Story