सहारनपुर

Saharanpur police: सहारनपुर पुलिस ने खनन माफिया हाजी इकबाल के हिस्ट्रीशीटर बेटे को किया गिरफ्तार

Shiv Kumar Mishra
27 May 2022 5:29 AM GMT
Saharanpur police: सहारनपुर पुलिस ने खनन माफिया हाजी इकबाल के हिस्ट्रीशीटर बेटे को किया गिरफ्तार
x

सहारनपुर: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर द्वारा अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक हृदय नारायण सिंह थाना मिर्जापुर के कुशल नेतृत्व में गठित टीम द्वारा 26.जुलाई.2022 को थाना मिर्जापुर पर पंजीकृत मु0अ0स0 97/22 धारा 504/506/386 भादवि0 व मु0अ0स0 110/22 धारा 420/467/468/504/506/386 भादवि0 में वांछित चल रहे अभियुक्त मौ जावेद पुत्र मौ इकबाल उर्फ हाजी इकबाल उर्फ बाला निवासी ग्राम मिर्जापुर पोल थाना मिर्जापुर जनपद सहारनपुर को मुखबिर की सूचना पर ग्राम शेरपुर पेलो वाली पुलिया के पास से समय करीब 17.20 बजे काफी प्रयास के बाद गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार आभियुक्त थाना मिर्जापुर का प्रचलित B/5 क्लाश का हिस्ट्रीशीटर एंव माफिया किस्म का शातिर अपराधी है। इसके विरूध थाना मिर्जापुर व स्थानीय जनपद/राज्य में एक दर्जन से भी ज्यादा धोखाधडी/जालसाजी के आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय सहारनपुर के समक्ष पेश किया जा रहा है।

Next Story