सहारनपुर

सहारनपुर पुलिस की शातिर गौतस्करो से मुठभेड, फायरिंग में 1 शातिर गौतस्कर घायल

Shiv Kumar Mishra
20 Jun 2022 12:05 PM GMT
सहारनपुर पुलिस की शातिर गौतस्करो से मुठभेड, फायरिंग में 1 शातिर गौतस्कर घायल
x

सहारनपुर: गागलहेड़ी पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि ग्राम चौरा खुर्द के पास गन्ने के खेत में शमशाद नाम का कुख्यात गौकश अपने एक साथी के साथ गौकशी करने जा रहा है।

थानाध्यक्ष गागलहेडी सुबे सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना गागलहेडी पुलिस द्वारा ग्राम चौरा खुर्द के जंगल में बताये गये खेत के पास घेराबन्दी की गयी। पुलिस को देखते ही शमशाद और उसके साथी ने पुलिस पार्टी के ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी और भागने लगे। गौतस्करो द्वारा चलाई गयी गोली से आरक्षी उत्तम राठी घायल हो गया। पुलिस पार्टी द्वारा गौतस्करो द्वारा की गयी फायरिंग का मुँहतोड जवाब दिया गया और आत्मरक्षार्थ फायर किये गये। पुलिस व गौतस्करो के बीच हुई फायरिंग में गौतस्कर शमशाद पुत्र शहजाद निवासी ग्राम हरोडा थाना गागलहेडी जनपद सहारनपुर घायल हो गया तथा उसका एक अन्य साथी मौके से भाग गया।

भागे हुए गौतस्कर की तलाश हेतु पुलिस पार्टी द्वारा गन्ने के खेत में कॉम्बिंग की जा रही है। मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से घायल हुए गौतस्कर शमशाद व आरक्षी उत्तम राठी को ईलाज हेतु तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल/गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 1 तमंचा 315 बोर, 3 जिन्दा व 2 खोखा कारतूस, रस्सी से बंधा हुआ 1 जिन्दा गौवंश, गौकशी के उपकरण तथा 1 एक्टिवा स्कूटी नं0 UP11BZ-6816 बरामद हुई है। घायल/गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है, जिसके विरूद्ध गौकशी, पशु क्रूरता, गैंगस्टर, हत्या आदि के करीब एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी एंव बरामदगी के संबंध में थाना गागलहेडी पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

इस साहसिक मुठभेड़ और शातिर गौकश को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर द्वारा 25 हजार रुपये का नकद ईनाम दिया गया है।

Next Story