सहारनपुर

सहारनपुर पुलिस अपह्रत हुईं 8 महिलायें व 16 नाबालिग बच्चों को 4 घन्टे में किया बरामद, 5 अभियुक्त गिरफ्तार

Arun Mishra
26 Feb 2022 5:02 PM GMT
सहारनपुर पुलिस अपह्रत हुईं 8 महिलायें व 16 नाबालिग बच्चों को 4 घन्टे में किया बरामद, 5 अभियुक्त गिरफ्तार
x
सहारनपुर पुलिस ने इस मामले में पांच 5 अभियुक्त गिरफ्तार किये हैं.

सहारनपुर पुलिस ने अपनी सूझबूझ के चलते एक सराहनीय कार्य किया है. सहारनपुर पुलिस ने ईट भट्टे से अपह्रत हुईं 8 महिलायें व 16 नाबालिग बच्चों को 4 घन्टे में बरामद किया है. जिससहारनपुर पुलिस ने इस मामले में पांच 5 अभियुक्त भी गिरफ्तार किये हैं.

थाना देवबन्द पुलिस टीम द्वारा थाना देवबन्द पर पंजीकृत मु0अ0सं0 109/22 धारा 363/365/342/504 भादवि से संबंधित भटटे से अपह्रत हुये 8 महिलाये व 16 नाबालिग बच्चो को चार घन्टे मे बरामद कर घटना का सफल अनावरण करते हुये पाँच अभियुक्तगणो (1) आलम पुत्र हाजी मुर्तजा निवासी ग्राम दधेडू थाना चरथावल जिला मु0नगर (2) गय्यूर पुत्र सिजावल निवासी ग्राम कसेरवा थाना शाहपुर जिला मु0नगर (3) नवाब पुत्र नसीमुद्दीन निवासी ग्राम पुरबालियान थाना मंसूरपुर जिला मु0नगर (4) वसीम पुत्र महमूद निवासी ग्राम दधेडू थाना चरथवाल जिला मु0नगर (5) अनीस पुत्र महमूद निवासी ग्राम दधेडू थाना चरथवाल जिला मु0नगर को गिरफ्तार किया गया।

पकडे गये अभियुक्तगणो मे से गय्यूर उपरोक्त के कब्जे से एक अदद तमंचा 315 बोर मय 4 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुये जिसके सम्बन्ध मे थाना देवबन्द पर मु0अ0सं0 111/22 धारा 3/25 आयुध अधि0 पंजीकृत किया गया।

बरामद अपह्रतो का विवरणः-

(1) नाजमा पत्नी इनाम उम्र 35 वर्ष (2) साहिबा पुत्री इनाम उम्र 12 वर्ष (3) मिट्ठन पुत्री इनाम उम्र 10 वर्ष (4) आरजू पुत्री इनाम उम्र 9 वर्ष (5) फातिमा पुत्री इनाम उम्र 8 वर्ष (6) उमेरा पुत्री इनाम उम्र 3 वर्ष (7) रुकैया पत्नी आरिफ उम्र 23 वर्ष (8) लविस पुत्र आरिफ उम्र 4 वर्ष (9) आसिफा पुत्री आरिफ उम्र 1 वर्ष (10) वशीला पत्नी स्व0 अली हसन उम्र 50 वर्ष (11) शबाना पुत्री स्व0 अलीहसन उम्र 25 वर्ष (12) नगमा पत्नी गुलफाम उम्र 18 वर्ष (13) इसरत पत्नी इस्लाम उम्र 35 वर्ष (14) तमन्ना पुत्री इस्लाम उम्र 12 वर्ष (15) सलमान पुत्र इस्लाम उम्र 8 वर्ष (16) शुभान पुत्र इस्लाम उम्र 7 वर्ष (17) शुभाना पुत्री इस्लाम उम्र 6 वर्ष (18) अरमान पुत्री इस्लाम उम्र 5 वर्ष (19) शाईन पुत्री इस्लाम उम्र 3 वर्ष (20) सुनीजा पत्नी बिलाल उम्र 24 वर्ष (21) अमीर पुत्र बिलाल उम्र 4 वर्ष (22) आसमा पत्नी शादाब उम्र 19 वर्ष समस्त निवासीगण कस्बा व थाना कैराना जिला शामली (23) गुलिस्ता पत्नी नौशाद उम्र 26 वर्ष (24) सुहान पुत्र नौशाद उम्र 6 वर्ष निवासीगण ग्राम झावा थाना सलौनी जिला पानीपत हरियाणा

Next Story