
- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- सहारनपुर
- /
- योगी सरकार का फैसला,...
योगी सरकार का फैसला, सहारनपुर विश्व विद्यालय का नाम बदला

उत्तर प्रदेश में शहरों के नाम बदलने का सिलसिला जारी है, तो अब योगी सरकार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए सहारनपुर विश्वविद्यालय का नाम बदल दिया है अब ये विश्व विद्यालय शाकम्भरी विवि के नाम से जाना जाएगा। यह जानकारी मुख्यमंत्री के सूचना सलाहकार शलभमणि त्रिपाठी ने ट्वीट कर दी है। बता दे कि विवि का नाम बदलने को लेकर काफी दिन से चर्चा चल रही थी। जिसे आज अमली जामा पहना दिया गया।
इसी क्रम में अब अब अलीगढ़ को हरिगढ़ बनाने की तैयारी चल रही है। नवगठित जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में जिला पंचायत सदस्य केहरी सिंह और उमेश यादव ने अलीगढ़ का नाम हरिगढ़ करने का प्रस्ताव दिया।
इसके अलावा अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने स्व. राजा बलवंत सिंह के नाम से द्वार बनाने की अपील की। कुछ भाजपा नेताओं ने धनीपुर मिनी एयरपोर्ट का नाम पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के नाम पर रखने की मांग की। बरौली विधायक ठा. दलवीर सिंह ने चेतनराज सिंह के नाम से द्वार बनाने का प्रस्ताव रखा।