सहारनपुर

सहारनपुर: थाना बिहारीगढ़ में किया गया महिला हेल्प डेस्क का उद्घाटन

Shiv Kumar Mishra
23 Oct 2020 8:17 AM GMT
सहारनपुर: थाना बिहारीगढ़ में किया गया महिला हेल्प डेस्क का उद्घाटन
x
डॉक्टर जया चौहान ने रिबन काटकर किया उद्घाटन।

बिहारीगढ़ (सहारनपुर): उत्तर प्रदेश के जनपद सहारनपुर के थाना बिहारीगढ़ में प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश में महिलाओं के सम्मान सुरक्षा और स्वालंबन के लिए चलाए गए अभियान मिशन के तहत थाना बिहारीगढ़ में महिला हेल्प डेस्क का उद्घाटन डॉ जया चौहान ने फीता काटकर किया।

उन्होंने कहा है कि अब पुलिस थानों में जाने और अपनी शिकायत दर्ज कराने में महिलाओं को संकोच नहीं करना होगा महिलाएं थाने में अपनी बात खुलकर कह सकेगी इसके लिए हर थाने में बाकायदा एक महिला हेल्प डेस्क होगी महिलाओं की सुरक्षा को लेकर लगातार कदम उठा रही योगी सरकार ने यह फैसला दिया है पुलिस थानों में महिलाओं के जाने में हिचकने और अपनी बात कह पाने में संकोच करने को देखते हुए राज्य सरकार ने इस फैसले को तत्काल लागू करने के निर्देश जारी किए हैं।


वही थानाध्यक्ष सरदार सुरेंद्र सिंह ने महिला के सम्मान के लिए कहा है कि महिलाओं का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा क्योंकि योगी सरकार इससे पहले राजधानी के अलग-अलग चोराहो पर महिलाओं के लिए पिंकू बूथ भी बनाए हैं कार्यस्थल से देर रात लौटने वाली महिलाओं को घर तक पहुंचाने की व्यवस्था भी योगी सरकार ने की है महिला सुरक्षा पर योगी सरकार की गंभीरता का नतीजा है कि राज्य के बड़े शहरों के चौराहे पर भी महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती अनिवार्य रूप से की जा रही है।

इस मौके पर नगेंद्र सैनी' दीपा गोयल' सुमन गोयल 'राखी गोयल' रुकमणी सैनी' गीता धीमान' सविता देवी' नेहा गुप्ता' एस एस आई कौशल गुप्ता' एस आई यशपाल सिंह सोम' पुष्पेंद्र कुमार' सुनील कुमार' मोहित कुमार' अमित कुमार' आदि मौजूद रहे।

रिपोर्ट- सुनील जायसवाल

Next Story