संभल

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने की श्री कल्कि महोत्सव 2018 की तैयारियों समीक्षा

Special Coverage News
10 Oct 2018 2:24 PM GMT
आचार्य प्रमोद कृष्णम ने की श्री कल्कि महोत्सव 2018 की तैयारियों समीक्षा
x

आज श्री कल्कि धाम एन्चोड़ा कंबोह में श्री कल्कि महोत्सव 2018 की तैयारियों की समीक्षा बैठक कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम के सानिध्य में हुई। 14 नवम्बर से 18 नवम्बर तक चलने वाले इस पंचदिवसीय महोत्सव के धार्मिक एवं आध्यात्मिक महत्त्व को जन जन तक पहुँचाने के लिए 21 अक्टूबर से श्री कल्कि महोत्सव का विधिवत प्रचार किया जायेगा।


श्री कल्कि महोत्सव के सञ्चालन के लिए एक समिति का गठन किया गया है जिसमें सुधीर चाहल, लवकुश शर्मा, सुरेंद्र सिंह, मुनिदेव त्यागी, यशवीर सिंह, संजीव गुप्ता, पंकज चाहल, राजपाल त्यागी, कपिल त्यागी रहेंगे, इसके अतिरिक्त यज्ञशाला की तैयारियों के लिए पंडित लवकुश शर्मा को प्रभारी बनाया गया है।


इस वर्ष कल्कि महोत्सव के अंतर्गत होने वाले पंचदिवसीय सर्वार्थ सिद्धि महायज्ञ का शुभारंभ 14 नवम्बर को प्रातः 9 बजे होगा जो प्रतिदिन 9 बजे से 11 बजे तक होगा जिसमें यजमान बनने का कोई शुल्क नहीं रखा गया है, इसके बाद प्रतिदिन 11 बजे से 1 बजे तक निशुल्क भोजन भंडारा होगा जिसकी व्यवस्था राजपाल त्यागी जी संभालेंगे , दोपहर 2 से शाम 4 बजे तक आधात्मिक प्रवचन होंगे इसके बाद सायं 5 बजे से 7 बजे तक भंडारा होगा शाम 7 बजे से रात्रि 10 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।


कल्कि महोत्सव में इस बार भी स्काउट एवं गाइड का केम्प स्काउट कमिश्नर मयंक एनसीसी का कैम्प भूदेव वर्मा द्वारा लगाया जायेगा।

आज की बैठक में गणेश ईशु प्रखर, गौरव यादव, राजपाल सिंह, प्रदीप त्यागी, नन्हें चौधरी, नरेश शर्मा आदि रहे

Next Story