संभल

14 से 18 नवंबर तक होगा कल्कि महोत्सव, सांस्कृतिक संध्या का मुख्य आकर्षण रहेंगी सपना चौधरी

Arun Mishra
23 Sep 2018 12:22 PM GMT
14 से 18 नवंबर तक होगा कल्कि महोत्सव, सांस्कृतिक संध्या का मुख्य आकर्षण रहेंगी सपना चौधरी
x
कल्कि महोत्सव 2018 के संचालन के लिए एक संचालन समिति का गठन किया गया

गाजियाबाद : कल्कि धाम एन्चोड़ा कंबोह में कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम जी की अध्यक्षता में श्री कल्कि महोत्सव 2018 की प्रथम बैठक आहूत की गयी। आचार्य प्रमोद के निजी सचिव हेमन्त सिंह परिहार ने बताया कि परंपरागत रूप से प्रतिवर्ष मनाया जाने वाला श्री कल्कि महोत्सव इस वर्ष 14 से 18 नवंबर तक मनाया जायेगा।

कल्कि महोत्सव 2018 के संचालन के लिए एक संचालन समिति का गठन किया गया जिसमें लवकुश शर्मा, मुनिदेव त्यागी, संजीव गुप्ता, सुधीर चाहल, राजपाल त्यागी, कपिल त्यागी आदि को रखा गया है। इस बार कल्कि महोत्सव में सभी जगतगुरु शंकराचार्यों, रामानंदाचार्यों, सहित समस्त धर्मो के शीर्षस्थ धर्मगुरुओं को आमंत्रित किया जायेगा।

इस वर्ष कल्कि महोत्सव में सपना चौधरी को भी आमंत्रित करने का निर्णय किया गया है। यह भी निर्णय किया गया कि श्री कल्कि महोत्सव की एक संध्या पर कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया जायेगा।

कल्कि महोत्सव की अगली बैठक 9 अक्टूबर को श्री कल्कि धाम में होगी आज की बैठक में सुधीर त्यागी, कुलवंत, निशांत, जीतेन्दर सिंह, पवन शर्मा आदि रहे।

Next Story