उत्तर प्रदेश

आईजी बस्ती द्वारा किया गया जनपद संतकबीरनगर का आकस्मिक निरीक्षण

Arun Mishra
29 Sept 2018 10:16 PM IST
आईजी बस्ती द्वारा किया गया जनपद संतकबीरनगर का आकस्मिक निरीक्षण
x
पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र आशुतोष कुमार द्वारा जनपद सन्तकबीर नगर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया

संतकबीर नगर : पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र आशुतोष कुमार द्वारा जनपद सन्तकबीर नगर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम मे सर्वप्रथम पुलिस कार्यालय के समस्त कार्यालयों और शाखाओं का गहनता से निरीक्षण किया गया। इस दौरान निरीक्षण जो भी कमियां पायी गयी उसके सम्बन्ध मे आवश्यक आदेश व निर्देश दिये गये। तत्पश्चात पुलिस कार्यालय मे समस्त राजपत्रित एवं सभी शाखाओं के अराजपत्रित अधिकारीगण के साथ गोष्ठी की गयी


उक्त गोष्ठी मे पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर के साथ अपर पुलिस अधीक्षक असित श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद रमेश कुमार, क्षेत्राधिकारी धनघटा श्र अशोक कुमार मिश्रा , क्षेत्राधिकारी मेंहदावल आन्नद कुमार पाण्ड़ेय एवं समस्त शाखा प्रभारी मौजूद रहे। पुलिस उपमहानिरीक्षक, बस्ती द्वारा समस्त शाखाओं के प्रभारियों से उनके कार्यों की समीक्षा की गयी तथा आवश्यक आदेश निर्देश दिए गये।

तत्पश्चात पुलिस लाइन मे स्थित क्वार्टर गार्द ,शस्त्रागार ,जीडी कार्यालय,कैश कार्यालय ,स्टोर रूम ,परिवहन शाखा का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण मे जो भी कमियां पायी गयी, उसके सुधार हेतु सम्बन्धित को दिशा निर्देश दिया गया।

Next Story