शाहजहांपुर

भाजपा नेता जेपीएस राठौर की माता के निधन पर शोक जताने पहुंचे तमाम मंत्री, विधायक और सांसद

Shiv Kumar Mishra
6 Nov 2020 4:05 AM GMT
भाजपा नेता जेपीएस राठौर की माता के निधन पर शोक जताने पहुंचे तमाम मंत्री, विधायक और सांसद
x
भाजपा के प्रांतीय नेता की माताजी का बीमारी के चलते हो गया था निधन

शाहजहाँपुर। भाजपा के प्रदेश महामंत्री जेपीएस राठौर की माता के स्वर्गवास का समाचार लगते ही भाजपा प्रदेश सरकार के कई मंत्री,सांसद, विधायक व पदाधिकारी उनके सेठ एन्क्लेव स्थित आवास पर सांत्वना देने पहुंचे व उनकी माता श्रीमती सरोज सिंह राठौर के चित्र पर पुष्पार्चन कर श्रदांजलि अर्पित की।

श्रदांजलि देने वालो में प्रमुख रूप से प्रदेश सरकार के पंचायत राज मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह, सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा, बहराइच सांसद अक्षयवर लाल गौड़, रायबरेली एम.एल.सी. दिनेश प्रताप सिंह, हरदोई नगर विधायक नितिन अग्रवाल, अयोध्या विधायक शोभा सिंह चौहान, लखनऊ बक्शी का तालाब विधायक अविनाश त्रिवेदी, खण्ड स्नातक एम.एल.सी. प्रत्याशी इंजी. अवनीश सिंह, कुर्सी विधायक साकेन्द्र वर्मा, हैदरगढ़ विधायक सतीश शर्मा, मुरादाबाद विधायक रितेश गुप्ता, मोहान(उन्नाव)विधायक ब्रजेश रावत, संडीला विधायक राजकुमार अग्रवाल, मोहम्मदी चैयरमैन कन्हैया मेहरोत्रा, अयोध्या भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, बाराबंकी जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव, पीलीभीत जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, उन्नाव जिलाध्यक्ष राज किशोर रावत, ददरौल विधायक मानवेन्द्र सिंह, तिलहर विधायक रोशनलाल वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप यादव आदि रहे।

Next Story