
- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- शाहजहांपुर
- /
- दो लाख की अफीम के साथ...
दो लाख की अफीम के साथ दिव्यांग समेत दो तस्कर दबोचे

शाहजहांपुर। पुलिस कप्तान एस आनंद के नेतृत्व में मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले तस्करों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत हर रोज तस्करों की धड़पकड़ की जा रही है। इसी क्रम में तिलहर पुलिस ने दो लाख की अफीम के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके पास से एक किलो अफीम भी बरामद हुई जिसे वह सप्लाई करने जा रहे थे।
पुलिस अधीक्षक एस आनन्द ने बताया कि तिलहर थाना प्रभारी निरीक्षक दीपिक शुक्ला अपनी टीम के साथ गस्त कर रहे थे। इसी दौरान निगोही रोड पर डभौरा गांव के पास समधाना तिराहे पर एक ट्राईस्कूटी से एक व्यक्ति अफीम की तस्करी कर रहा था। वहीं दूसरे युवक उससे अफीम खरीद रहा था। पुलिस टीम को नजदीक आते वह दोनो घबरा गए। जिसपर शक होने पर पुलिस ने उनकी तलाशी ली। दोनो के पास अफीम बरामद।
थाने में पूछताछ की गई तो राज खुल गया। दोनो अफीम की तस्करी करते थे। पकड़े गए तस्करों ने अमर सिंह थाना कटरा के ग्राम जौहाना का निवासी है। अमर सिंह दिव्यांग है जिससे वह ट्राईस्कूटी से चलता है। वहीं दूसरा तस्कर भूपेंद्र वर्मा निवासी ग्राम भौंती थाना मिर्जापुर है। पुलिस ने दोनो के खिलाफ एनडीपीएस के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया।