Archived

पत्नी ने किया दुसरे मर्द से सेक्स करने से इंकार तो पति ने किया!

पत्नी ने किया दुसरे मर्द से सेक्स करने से इंकार तो पति ने किया!
x
यूपी के शाहजहांपुर जिले में एक पति की हैवानियत सामने आयी है। यहां पर पत्नी द्वारा पराए मर्द से सेक्स करने से इनकार करने पर उसे इसका खामियाजा भुगतना पड़ा आरोप है कि इस महिला के पति ने पैसों के लिए दूसरे मर्द से सेक्स करने से इनकार कर दिया। जिससे आग बबुला उसके पति ने उसका सिर मुंडवा दिया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी पति गिरफ्तार करके उसे जेल भेज दिया है।

सेक्स करने से इनकार करने पर पति और देवर ने किया गंजा
ये पूरा मामला शाहजहांपुर जिले के निगोही ब्लॉक का है इस मामले में पुलिस ने बताया अशोक कुमार (32 वर्ष) नाम के शख्स की पत्नी खुशबू देवी (28 वर्ष) सोमवार को थाने पहुंचीं। उसने यहां पर अपने पति और देवर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई। पीड़िता खुशबू ने आरोप लगाया कि उसके पति और देवर ने खाने में कुछ मिलाकर उन्हें बेहोश कर दिया और फिर बाद में उनका सिर गंजा कर दिया गया।
पति ने दूसरे मर्द के साथ सेक्स करने का डाल रहा था दबाव
इस मामले में थानाध्यक्ष सुनील शर्मा ने बताया कि खुशबू और अशोक की शादी नौ साल पहले हुई थी। इस दंपत्ति के दो बच्चे भी हैं। अशोक अवैध शराब के व्यापार मामले में पहले भी जेल की हवा खा चुका है। उन्होंने बताया कि खुशबू की शिकायत पर पुलिस ने अशोक और उसके भाई के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है।
पीड़ित महिला का कहना है कि वह रविवार की शाम को वह अपनी बहन के घर से लौटी थीं। उसका पति किसी अन्य व्यक्ति को अपने साथ लेकर आया था। अशोक ने उस व्यक्ति से रुपये लिए और खूशबू पर उस व्यक्ति के साथ सेक्स करने का दबाव डालने लगा। खूशबू ने ऐसा करने से इनकार कर दिया और अपने कमरे में चली गईं। रात में खाना खाया और फिर अपने कमरे में सो गईं। सोमवार की सुबह जब वह उठीं तो सिर के सारे बाल गायब थे।
खूशबू ने बताया कि उन्हें कुछ समझ नहीं आया। वह परेशान हो गईं। उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि वह गंजी कैसे हो गईं? बच्चों ने उन्हें बताया कि रात में खाना खाने के बाद जब वह सो गईं, तो पापा और चाचा ने मिलकर उनको गंजा कर दिया।
Next Story