
- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- बारिश में मकान की छत...
बारिश में मकान की छत गिरने से 2 बच्चे दबे, 1 की हालत गंभीर

शामली के बाबरी थाना क्षेत्र के गांव चुनसा में 2 दिन से हो रही बरसात के चलते एक मकान भर भरा कर गिर गया। हादसे में घर में सो रहे दो बच्चे मलबे के नीचे दब गए। छत गिरने के धमाके की आवाज सुनकर आस पास के लोग मौके पर पहुंचे। काफी देर की मशक्कत के बाद दोनों को मलबे से निकाला गया।
मलबे के नीचे दबी एक लड़की की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना से पड़ोसी की दीवारों में भी दरारें आ गई हैं। घटना की सूचना देने के बाद भी कोई भी उच्च अधिकारी या कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा।
जिले में 2 दिन से लगातार हो रही बरसात से आम जन मानस के जीवन पर काफी प्रभाव पड़ा है। बरसात के चलते बाबरी थाना क्षेत्र में मांगेराम का मकान भर भरा कर गिर गया। जिसमें उसके दो बच्चे मलबे के नीचे दब गए। घायल बच्चे मुकेश और पूजा को काफी चोटें आई हैं। वहीं पूजा की हालत गंभीर बताई जा रही है। ग्रामीणों के द्वारा सूचना स्थानीय शासन प्रशासन के लोगों को दी गई, लेकिन कोई भी अधिकारी घंटों बाद भी मौके पर नहीं आया।