शामली

शामली: कोर्ट में पेशी के दौरान आरोपी को संदिग्ध परिस्थितियों में गले में लगी चोट, शराब के नशे में था घायल आरोपी

Arun Mishra
6 Jan 2021 2:02 PM GMT
शामली: कोर्ट में पेशी के दौरान आरोपी को संदिग्ध परिस्थितियों में गले में लगी चोट, शराब के नशे में था घायल आरोपी
x
आरोपी को टॉयलेट के दौरान गले मे गम्भीर चोट लगी है। जिसे पुलिस ने आननफानन में घायल अवस्था मे जिला हॉस्पिटल में भर्ती कराया है।

शामली : कोर्ट में पेशी के दौरान एक आरोपी को गले मे चोट लगने का मामला प्रकाश में आया है। वही जिस आरोपी को गले में चोट लगी है उसका पुलिस ने शांति भंग में चालान किया था। वही आरोपी को चोट टॉयलेट के अंदर लगी है। क्योंकि आरोपी कोर्ट से 14 दिन की न्यायायिक हिरासत के बाद टॉयलेट करने गया था।

वही आरोपी को टॉयलेट के दौरान गले मे गम्भीर चोट लगी है। जिसे पुलिस ने आननफानन में घायल अवस्था मे जिला हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। जहां से डॉक्टरों ने घायल धर्मेन्द्र को हायर सेंटर रेफर कर दिया है। वही पुलिस आरोपी को चोट लगने के कारणों का पता लगाने में जुट गई है। वही आरोपी को पेशी पर लेकर आये पुलिसकर्मियों को एसपी ने सस्पेंड कर दिया है।

दरअसल मामला थाना आदर्श मंडी क्षेत्र की रेलपार कालोनी से जुड़ा है। जहां पर पुलिस ने धर्मेंद्र नाम के एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। वही धर्मेंद्र का पुलिस ने शांति भंग की धाराओं में चालान किया था। जिसके बाद पुलिस आरोपी धर्मेंद्र को शामली एसडीएम कोर्ट में पेशी पर लेकर पहुंची थी। जहाँ कोर्ट ने धर्मेन्द्र को 14 दिन की न्यायायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया था। वही कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस धर्मेंद्र को वापस ले जा रही थी। वही आरोपी ने पुलिस से टॉयलेट जाने का आग्रह किया। जिसके बाद पेशी पर लेकर आये पुलिसकर्मियों ने धर्मेंद्र को टॉयलेट जाने दिया। जिसके बाद धर्मेन्द्र को टॉयलेट के गले पर चोट लगी है।वही टॉयलेट जाते समय आरोपी शराब के नशे में था।

वही पुलिस ने धर्मेन्द्र की गर्दन पर चोट को देखते हुए आनन फानन में जिला हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां से डॉक्टरों ने धर्मेंद्र को गम्भीर अवस्था में देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया है। वही डॉक्टरों के मुताबिक घायल धर्मेंद्र शराब के नशे में था। जिसको डॉक्टरों नेहा प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ हायर सेंटर रेफर कर दिया है। वही पुलिस आरोपी को चोट लगने के कारणों का पता लगाने में जुट गई है। वही इस मामले में एसपी सुकीर्ति माधव ने आरोपी को पेशी पर लजाने वाले पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है।

Arun Mishra

Arun Mishra

Sub-Editor of Special Coverage News

Next Story