शामली

भाजपा नेत्री मृगांका सिंह ने कैराना में कहा, सीएए पर अफवाहों से रहे सावधान

Shiv Kumar Mishra
8 Jan 2020 6:12 AM GMT
भाजपा नेत्री मृगांका सिंह ने कैराना में कहा, सीएए पर अफवाहों से रहे सावधान
x
भाजपा के जनजागरण संवाद कार्यक्रम का आयोजन, मृगांका ने लोगों से की जागरूक होने की अपील

कैराना। वरिष्ठ भाजपा नेत्री मृगांका सिंह ने जनजागरण संवाद कार्यक्रम के दौरान कहा कि सीएए किसी जाति व धर्म के खिलाफ नहीं है। अफवाहों से सावधान रहने तथा जागरूक होने की जरूरत है।

मंगलवार को तहसील क्षेत्र के ग्राम शेखुपरा में एडवोकेट नेत्रपाल के यहां जनजागरण संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि पहुंची वरिष्ठ भाजपा नेत्री मृगांका सिंह को ग्राम प्रधान विलियम शेखुपुरा, शीशपाल हिंगोखेडी व रामबीर कंडेला द्वारा उन्हें बुकें भेंट करके स्वागत किया गया। मृगांका सिंह ने कहा कि भाजपा सदैव सर्वसमाज को साथ लेकर चलती है। नागरिकता संशोधन कानून में किसी धर्म व जाति के प्रति कोई भेदभाव वाली बात नहीं है और न ही यह किसी के खिलाफ है।

उन्होंने कहा, कुछ लोग नागरिकता संशोधन को लेकर भ्रम पैदा कर रहे हैं, अफवाहें फैलाई जा रही है, लेकिन इनसे हम सबको सावधान रहने की जरूरत है तथा लोगों को कानून के प्रति अधिक से अधिक जागरूक किया जाए। इसके अलावा ग्राम कंडेला में चूहुड सिंह, भूरा व मलकपुर गांवों में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर कंडेला मंडल अध्यक्ष जगदीश चौहान, मनोज बैरागी, विनोद कोरी, श्रीपाल चौहान, राजदीप चौहान, जयकुमार, अक्षय, भगीरथ, नाथी, सतपाल प्रधान आदि मौजूद रहे।

Tags
Shiv Kumar Mishra

Shiv Kumar Mishra

Next Story