शामली

शामली में म्यूजिक बजाने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, वीडियो वायरल

Shiv Kumar Mishra
13 Jun 2020 12:23 PM GMT
शामली में म्यूजिक बजाने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, वीडियो वायरल
x

शामली जनपद में दो पक्षो में संघर्ष का मामला सामने आया है। जहाँ म्यूजिक बजाने के लेकर दो पक्षो में संघर्ष हुआ था। वही दोनो पक्षो के बीच जमकर पथराव भी हुआ है। जहाँ संघर्ष में फायरिंग और लाठी डंडे भी चले है। वही संघर्ष से पहले का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वही वायरल वीडियो में आरोपी हाथों में धारदार हथियार व अवैध बंदूक (मस्कट) लहराते नजर आ रहे है। वही दोनो पक्षो में हुए संघर्ष के दौरान पाँच लोगो को चोटे आयी है। जहाँ घायलो को उपचार हेतु कांधला के सीएचसी हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। वही घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पहुँच गयी और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

दरअसल मामला कांधला थाना क्षेत्र के गांव गंगेरू का है। जहाँ गांव गंगेरू में दो पक्षों में म्यूजिक बजाने को लेकर संघर्ष हुआ है। वही दोनों पक्षों के बीच जमकर पत्थरबाजी हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों में फायरिंग और लाठी-डंडे भी चले है। जहाँ अफजल पक्ष व आकिब पक्ष में म्यूजिक बजाने को लेकर संघर्ष हुआ था। वही संघर्ष के दौरान हथियार लहराते हुए आरोपियो का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आप देख सकते है कि वायरल वीडियो में आरोपी अवैध बंदूक व तलवार के साथ नजर आ रहे है।

वही वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने आरोपियो की तलाश शुरू कर दी है। जिसके बाद घटना के दौरान दोनों पक्ष के 5 लोग चोट लगने से घायल हुए थे। वही घायल युवकों का नाम अफजल , उमेर व आकिब ओर फरमान, रिहान बताया जा रहा है। आरोप है कि युवक गली में बैठकर म्यूजिक बजा रहे थे। जिसका विरोध दूसरे पक्ष के लोगो ने किया। उसी बात को लेकर दोनो पक्षों में झगड़ा हो गया। सूचना पर तत्काल कांधला पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को तीतर बितर किया। जिसके बाद घायलो को कांधला सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहाँ पर पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच पड़ताल शुरू कर दी है ।

Next Story