शामली

शामली में हुआ खूनी संघर्ष, 8 घायल

Shiv Kumar Mishra
3 Aug 2020 3:48 PM GMT
शामली में हुआ खूनी संघर्ष,  8 घायल
x
दोनों पक्षों में जमकर धार दार हथियार चले हैं। वह इस पूरी घटना में दोनों पक्षों की ओर से चार - चार लोग घायल हुए हैं।

देश में एक तरफ जहाँ रक्षाबंधन का त्यौहार खुशी के साथ मनाया जा रहा था तो वही दूसरी ओर कैराना में खूनी संघर्ष का खेल खेला जा रहा है। वही कैराना में दो पक्षो में मामूली सी बात को लेकर खूनी संघर्ष हुआ है जिसमे दोनो पक्षो के 8 लोग घायल हुए है। घटना की सूचना पर पहुँची पुलिस ने सभी घायलों को कैराना सीएचसी में भर्ती कराया है। पुलिस ने 4 लोगो को हिरासत में लेते हुए मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

मामला कैराना कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कायस्तवाडा का है। जहां पर एक ही समुदाय के दो परिवारों में मामूली सी बात को लेकरजमकर संघर्ष हुआ है। वही जिन लोगों में खूनी संघर्ष हुआ है वह रिश्ते में मामा फूफी के परिवार के सदस्य हैं। रिश्तेदारों में हुई आपसी कहा सुनी ने इतना बडा तूल पकड़ लिया कि दोनों पक्षों में जमकर धार दार हथियार चले हैं। वह इस पूरी घटना में दोनों पक्षों की ओर से चार - चार लोग घायल हुए हैं।

वही घटना की सूचना मिलते ही थाना कैराना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना में घायल 8 लोगों को कैराना सीएचसी में भर्ती कराया है। वही इस पूरी घटना में पुलिस ने चार सदस्य को भी हिरासत में लिया है। वही पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है।



Next Story