
- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- यमुना में डूबे दोनों...
यमुना में डूबे दोनों सगे भाइयों के शव एक गहरे कुंड से हुए बरामद

अमर राठी
जनपद शामली एक कस्बा मेवाती दो सगे भाई यमुना नदी में डूबे दोनों किशोर भाइयों के शव आज सुबह करीब 6 बजे गोताखोरों ने बरामद कर लिए। कई घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद दोनों शव एक गहरे कुंड से बरामद हुए हैं।
ऊन तहसील की चौसाना पुलिस चौकी के गांव भडी ( मुस्तफाबाद ) निवासी सलीम के दो पुत्र शावेज 12 वर्ष और शोएब 13 वर्ष रविवार को यमुना पार करके हरियाणा सीमा में जाकर खेतों से गेहूं की बालियां इकट्ठी करने गए थे। तभी दोनों किशोर यमुना में डूब गए। उस समय कुछ ग्रामीणों ने इन्हें डूबते देख लिया था तो शोर मचाने पर काफी ग्रामीण इकट्ठा हो गए थे और पुलिस को भी बुला लिया गया था।
चौसाना चौकी प्रभारी समय पाल अत्री ने बताया कि उसी समय पीएससी की गोताखोरों की टीम बुलाकर शाम करीब 5 बजे से यमुना नदी में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया था, जो देर रात तक चला। देर रात तक कोई सफलता न मिलने के बाद आज सुबह करीब 5 बजे से रैस्क्यू ऑपरेशन फिर शुरू कर दिया गया और सुबह करीब 7 बजे दोनों बच्चों के शव बरामद हो गए हैं। इस घटना से हर कोई दुखी और परेशान था। परिजनों ने दोनों बच्चों के शवों को सुपुर्द ए खाक कर दिया है।