
- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- भाजपा के 41वें स्थापना...
भाजपा के 41वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अरविन्द संगल पूर्व जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी ने कही ये बात

भारतीय जनता पार्टी आज भारत ही नहीं वरन् विश्व की प्रमुख पार्टियांं में से एक है। यह एक प्रमुख राजनैतिक दल है, जिसके विश्व में सबसे अधिक सदस्य है। भारतीय जनता पार्टी सामाजिक समरूपता और सम्पूर्ण मानवता के माध्यम से सांस्कृतिक राष्ट्र का दृढ़ता से पालन करता है। यह सक्रिय संगठनों के समूह का सबसे महत्वपूर्ण सदस्य है जिसे संघ परिवार कहते है। भारतीय जनता पार्टी आज अपना 41वां गौरवमयी स्थापना दिवस मना रही है। भारतीय जनता पार्टी का गठन आज ही के दिन 06 अप्रैल 1980 को हुआ है तभी से यह तारीख भाजपा के इतिहास में स्थापना दिवस के रूप में दर्ज है। भारतीय जनता पार्टी सिद्धान्तों व आदर्शो पर केन्द्रित राजनीतिक दल है। यह एक परिवार, जाति या वर्ग की पार्टी नहीं है। भाजपा में कार्यकर्ताओं को जोड़ने वाला सूत्र है-भारत का सांस्कृतिक मूल्य, हमारी निष्ठाएं। यदि इसकी विचारधारा को एक पंक्ति में कहना हो तो वह है ''भारत माता की जय'' अर्थात भारत का अर्थ है ''अपना देश''। उक्त उद्गार भारतीय जनता पार्टी ग्राम कसेरवा द्वारा आयोजित भाजपा के 41वें स्थापना दिवस कार्यक्रम के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि अरविन्द संगल पूर्व जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी व निवर्तमान चेयरमैन नगर पालिका परिषद् शामली द्वारा व्यक्त किये गये।
उन्होंने पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं प्रेषित की तथा एक दूसरे को मिष्ठान खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया। उन्होनें बताया कि श्री श्यामा प्रसाद मुखर्जी द्वारा 1951 में स्थापित भारतीय जन संघ से इस नई पार्टी का जन्म हुआ। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने अपने सुदीर्घ चिन्तन, अध्ययन व मनन के बाद सन् 1964-65 में विचारधारा के नाते इसका प्रणयन किया। 1977 में आपातकाल की घोषणा के बाद जनसंघ का कई अन्य दलों से विलय हुआ और जनता पार्टी का उदय हुआ। पार्टी ने 1977 के आम चुनाव में कांग्रेस से सत्ता छीन ली और 1980 में जनता पार्टी भंग हो गई, तत्पश्चात भारतीय जनता पार्टी की नींव रखी गई।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी अवनीश चौहान, संयोजक जिला पंचायत वार्ड-12 भाजपा जिला शामली ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहां कि भाजपा अंत्योदय की धारणा : नीतिगत राजनीति के सिद्धान्तों पर कार्य करती है। अंत्योदय पार्टी के मार्गदर्शक सिद्धान्तों में से एक है। इस सिद्धान्त को हम सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के साथ मिला हुआ देख सकते है जो गरीब, ग्रामीण किसान युवाओं के विकास के लिए केन्द्र की मा0 श्री नरेन्द्र मोदी सरकार एवं राज्यों की भाजपा सरकारों द्वारा तय की गई नीतियों में दृष्टिगत होता है।
इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक नरेन्द्र कश्यप ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के अहम मुद्दों में अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण, जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 को हटाना और इसके अलावा कई अन्य महत्वपूर्ण बिल पास किये गये है इनमें से जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हट चुका है और अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण काम भी शुरू हो गया है, तीन तलाक कानून भी पास हो गया है और यह सब सिर्फ और सिर्फ मा0 नरेन्द्र मोदी की सरकार में ही सम्भव हो पाया है। इसलिए हमें हर हाल में मोदी जी व योगी जी के हाथों को मजबूत कर, एक नये भारत, स्वर्णिम भारत का निर्माण करना है।
कार्यक्रम का संचालन भाजपा ग्राम प्रमुख अनिल देशवाल ने किया । इस अवसर पर अवनीश चौहान, जयपाल सिंह पूर्व प्रधान, सुधीर फौजी, नरेन्द्र कश्यप सेक्टर संयोजक, नरेश देशवाल, राजपाल, रणधीर, राकेश शर्मा, अनिल चौधरी, उदयवीर सिंह, जयपाल सिंह, देशपाल, देवेन्द्र, सुधीर, जगपाल, बबलू आदि उपस्थित रहे।
(अनिल देशवाल)
भाजपा ग्राम प्रमुख कसेरवा, जिला शामली।