शामली

यूपी के शामली के गाँव में लगे बीजेपी मुर्दाबाद के नारे

Shiv Kumar Mishra
26 July 2023 8:18 AM GMT
यूपी के शामली के गाँव में लगे बीजेपी मुर्दाबाद के नारे
x
गुर्जर नेताओं के फोटो और हरियाणा प्रदेश के मुख्यमंत्री के फोटो लगाकर लिया पुतला दहन

अब हरियाणा में गुर्जर शब्द लिखकर सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा अनावरण करने से नाराज लोगों ने गुर्जर नेताओं के फोटो और हरियाणा प्रदेश के मुख्यमंत्री के फोटो लगाकर पुतला दहन किया। शामली जिले के थानाभवन क्षेत्र में हरियाणा कैथल मूर्ति प्रकरण में हुई लाठीचार्ज के विरोध में हरियाणा सरकार के खिलाफ पुतला दहन किया गया।

हरियाणा की आंच पश्चिम उत्तर प्रदेश के शामली जिले में पहुँच चुकी है। गोगवान जलालपुर में भाजपा मुर्दाबाद के नारे लगाकर अतुल प्रधान, मनीष चौहान ने खट्टर के पुतले फूके।

अभी हाल में हरियाणा कैथल के अंदर सम्राट मिहिरभोज की प्रतिमा पर गुर्जर शब्द लिखकर अनावरण हो गया जिसके विरोध में राजपुत समाज सड़को पर उतर आया शांति पूर्ण और धरना प्रदर्शन करने लगा उनकी मांग थी कि महान सम्राट मिहिरभोज की प्रतिमा पर लगी पलेट के सामने से गुर्जर शब्द हटा दिया जाना चाहिए और उसके स्थान पर सम्राट मिहिरभोज या क्षत्रिय सम्राट मिहिरभोज लिखने पर उन्हें कोई अप्पत्ति नही है।

इस प्रकरण में कैथल के अंदर हरियाणा प्रशासन द्वारा राजपूत समाज द्वारा धरना प्रदर्शन करने वाले लोगों पर लाठी चार्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया था हालांकि सभी को देर रात्रि कैथल से बाहर निकाल दिया।

अमर राठी की शामली से रिपोर्ट

Shiv Kumar Mishra

Shiv Kumar Mishra

Next Story