शामली

प्रधानमंत्री के पुतले में लगाईं आग और बरसाई चप्पल, देखें वीडियो, सोशल मिडिया में हुआ वायरल

Shiv Kumar Mishra
19 Sep 2020 3:04 AM GMT
प्रधानमंत्री के पुतले में लगाईं आग और बरसाई चप्पल, देखें वीडियो, सोशल मिडिया में हुआ वायरल
x
जिसमें भारतीय समाज रक्षक युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष देश के प्रधानमंत्री के जन्मोत्सव पर बेरोजगारी जन्मदिवस मनाते हुए अमर्यादित भाषा के साथ पुतला दहन कर रहे हैं। वही उक्त मामले में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है ओर आगे की वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

शामली: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर शामली में भारतीय समाज रक्षक युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं ने बेरोजगारी दिवस मनाते हुए प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया है। वही पुतला दहन के बाद प्रधानमंत्री के पुतले पर चप्पल भी परसाई है

जिसका वीडियो भी सोशलमीडिया पर वायरल हो रहा है। वही शामली बीजेपी जिलाध्यक्ष ने उक्त मामले में 5 नामजद व 8 से 10 व्यक्तियों के खिलाफ थाना झिंझाना में तहरीर देकर मुकदमा पंजीकृत कराया है। वही पुलिस मुकदमा पंजीकृत कर आगे की वैधानिक कार्यवाही में जुट गई है।

दरअसल 17 सितंबर को पूरे देश में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिवस मनाया था। वही शामली में भरतीय समाज रक्षक युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रिंस कोरी ने प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को बेरोजगारी दिवस मनाते हुए प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया था

यह पुतला प्रिंस ने अपने अन्य कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर नारेबाजी करते हुए अपने ही गाँव दरगाहपुर में फूंका था। इतना ही नही भारतीय समाज रक्षक युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पीएम के पुतले पर चप्पल भी परसाई है। जिसका वीडियो भी सोशलमीडिया पर वायरल हो रहा है

वही पीएम का पुतला फूंकने के बाद पुतले पर चप्पल बरसाने के मामले में शामली बीजेपी जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर ने भारतीय समाज रक्षक युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रिंस कोरी सहित पांच लोगो पर नाम दर्ज ओर 8 से 10 लोगो पर अज्ञात में मुकदमा थाना झिंझाना में पंजीकृत कराया है। वही पुलिस ने जिलाध्यक्ष की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर आगे की वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी है।

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन करने ओर उस पर चप्पल बरसाने के मामले में सीओ जितेन्द्र कुमा का कहना है कि शामली बीजेपी जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर द्वारा भारतीय समाज रक्षक युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रिंस कोरी व अन्य पांच लोगों के खिलाफ नाम दर्ज तथा 8 से 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर देकर मामला दर्ज कराया गया है। जिसमें भारतीय समाज रक्षक युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष देश के प्रधानमंत्री के जन्मोत्सव पर बेरोजगारी जन्मदिवस मनाते हुए अमर्यादित भाषा के साथ पुतला दहन कर रहे हैं। वही उक्त मामले में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है ओर आगे की वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।



Next Story