शामली

सम्मान पूर्वक किया गया कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा के पिता का अंतिम संस्कार, हजारों की संख्या में उमड़ी भीड़..

Shiv Kumar Mishra
9 Jan 2021 10:56 AM GMT
सम्मान पूर्वक किया गया कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा के पिता का अंतिम संस्कार, हजारों की संख्या में उमड़ी भीड़..
x

शामली: उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा के पिता रणवीर सिंह का गत देर शाम बीमारी के चलते एक निजी हॉस्पिटल में निधन हो गया था। जहा आज दोपहर उनका अंतिम संस्कार सम्मान पूर्वक किया गया।कैबिनेट मंत्री के पिता की अंतिम यात्रा के दौरान हजारों लोगो की भीड़ उमड़ी। वहीं डीएम, एसपी समेत जनपद के सम्मानित लोगो ने उनके अंतिम संस्कार में पहुंचकर शोक व्यक्त किया। इस दौरान हजारों लोग मौजूद रहे।

आपको बता दें की प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा के पिता रणवीर सिंह पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे।जिसके चलते कल देर शाम शहर के एक निजी अस्पताल में उनका निधन हो गया था।जिसके चलते सुबह से ही भारी मात्रा में लोग कैबिनेट मंत्री के आवास पर जुटने शुरू हो गए। जहा उनके पिता स्वर्गीय रणवीर सिंह की अंतिम यात्रा में हजारों की संख्या में लोग उमड़े।

जिनका अंतिम संस्कार शनिवार को दोपहर में थानाभवन के चरथावल रोड स्तिथ शमशान घाट में सम्मान पूर्वक किया गया।कैबिनेट मंत्री के पिता के निधन से लोगो में शोक की लहर है। वहीं डीएम सहारनपुर अखिलेश सिंह, डीएम शामली जसजीत कौर और एसपी सुकीर्ति माधव भी कैबिनेट मंत्री के पिता के अंतिम संस्कार में पहुंचे और शोक प्रकट किया।कैबिनेट मंत्री के पिता के निधन से समूचे जनपद में शोक की लहर है।

Next Story