शामली

इंडिया गठबंधन को पाकिस्तान चले जाना चाहिए इनकी यहां पर कोई जगह नहीं है- विनीत शारदा बीजेपी नेता

Shiv Kumar Mishra
9 Oct 2023 6:43 AM GMT
इंडिया गठबंधन को पाकिस्तान चले जाना चाहिए इनकी यहां पर कोई जगह नहीं है- विनीत शारदा बीजेपी नेता
x
India alliance should go to Pakistan, they have no place here - Vineet Sharda BJP leader

शामली बीजेपी के नेता विनीत शारदा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कलयुग का कृष्ण भगवान और योगी जी को कलयुग का अर्जुन बताया इंडिया गठबंधन को ठग बंधन और चोरों की बारात बताकर कहा इंडिया गठबंधन को पाकिस्तान चले जाना चाहिए उनकी यहां पर कोई जगह नहीं है ,विनीत शारदा ने सपा और आप पार्टी पर जोरदार कटास करते हुए कहा सपा पार्टी चुलबुल पार्टी है, और आप पार्टी के लोग वित्त मंत्री हो या उपमुख्यमंत्री सब जेल में है आप पार्टी का मुखिया भी जेल में जाएगा और संजय सिंह एड़ी के जाल में फंसा हुआ है ,वह भी जेल में है,

शामली में आए विनीत शारदा का बयान नरेंद्र मोदी जी भगवान कृष्ण के रूप में आए और योगी जी अर्जुन के रूप में धरती पर आए श्री कृष्ण भगवान ने कहा था कि मैं कलयुग में जन्म लूंगा तो मेरा कहना है मोदी जी कृष्ण के रूप में कलयुग में जन्म ले लिया है और योगी जी ने अर्जुन के रूप में कलयुग में जन्म ले लिया है इंडिया गठबंधन को बताया ठग बंधन और कहा यह ठग बंधन है इनको पाकिस्तान चले जाना चाहिए और योगी मोदी जो कृष्ण अर्जुन के रूप में आए हैं वह भारत को विश्व गुरु बनाएंगे।

व्यापार पर पोस्ट के प्रदेश अध्यक्ष ने विपक्षी गठबंधन को ठग बंधन की संज्ञा देते हुए कहा कि 2024 में एक बार फिर से मोदी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनेगी तथा सनातन धर्म का अपमान करने वालों को जानता बाहर का रास्ता दिखाएंगी। बीजेपी के वरिष्ठ नेता विनीत शारदा उत्तर प्रदेश व्यापार संघ के सम्मेलन में भाग लेने के लिए शामली आज आए हुए थे,

उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी पूरी विश्वास में है तथा जनता मन बन चुकी है देश के प्रधानमंत्री आदरणीय मोदी की तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं।उन्होंने कहा कि विश्वास और दावे के साथ कह सकता हूं कि कैराना के साथ-साथ उत्तर प्रदेश की 80 की 80 सीटे भारतीय जनता पार्टी जीतने जा रही है। 350 से ऊपर भारतीय जनता पार्टी की सीट लाएगी।भारतीय जनता पार्टी 2024 में एनडीए की सरकार बनेगी मोदी की तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे ऐसा में विश्वास के साथ कह सकता हूं।

विपक्षी नेताओं के गठबंधन को उन्होंने ठगबंधन की संज्ञा देते हुए कहा कि यह चोरों की बारात है, जो सनातन धर्म का अपमान करता हो, गठबंधन के साथी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के बेटे सनातन धर्म का अपमान करते हैं,कर्नाटक में राज्य मंत्री अपमान करते हैं, समाजवादी पार्टी के नेता अपमान करते हैं,और समाजवादी पार्टी के मुरादाबाद के सांसद भारत में इस्लामी कानून की वकालत करते है। और यह गठबंधन के साथियों को उसकी जवाब दे नहीं लेने देते।उन्होंने कहा कि भारत के देवताओं का अपमान करने का अधिकार किसी ने नहीं दिया ऐसे लोगों को भारत में रहने का अधिकार नहीं है। ऐसे लोगों को पाकिस्तान चला जाना चाहिए। यह गठबंधन नहीं है ठगबंधन है।

मोदी जी का भारत है जो गांव में बसता है जो माता बहनों के सम्मान में बसता हैं, युवाओं के दिल में बसता है।उन्होंने कहा कि भगवान श्री कृष्ण ने कहा था मैं कलयुग में जन्म लूंगा इससे बड़ा कलयुग क्या होगा जिसमें सनातन धर्म का अपमान किया जा रहा है।जिस सनातन धर्म को रावण नहीं खत्म कर पाया, कंस समाप्त नहीं कर पाए, 330 वर्ष मुगलों ने राज किया वो सनातन धर्म को खत्म नहीं कर पाए। कांग्रेस में 57 साल तक इस देश पर राज किया सनातन धर्म का अपमान करेंगे। सनातन धर्म का अपमान करते हैं, उन्हें जनता मुंह तोड़ जवाब देगी।

कृष्ण ने कहा था कि मैं कलयुग में जन्म लूंगा कृष्ण के रूप में मोदी ने जन्म लिया और अर्जुन के रूप में योगी ने जन्म लिया, जो भारत को विश्व गुरु बनाएगे विश्व का सिरमौर बनाएगे। भारतीय जनता पार्टी गौ माता की रक्षा के लिए वचन बंद है। गौ माता की रक्षा करना हमारी सरकार का पहला धर्म है। जो भी इसमें दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि मोदी है तो सब कुछ मुमकिन है।

Next Story