शामली

शामली पुलिस ने आपरेशन चक्रव्यूह के तहत 40 हजार के ईनामी बदमाश सादिक उर्फ बंदर को किया गिरफ्तार

Special Coverage News
5 Oct 2019 8:26 AM GMT
शामली पुलिस ने आपरेशन चक्रव्यूह के तहत 40 हजार के ईनामी बदमाश सादिक उर्फ बंदर को किया गिरफ्तार
x

शामली पुलिस ने आपरेशन चक्रव्यूह के तहत 40 हजार के ईनामी बदमाश सादिक उर्फ बंदर को गिरफ्तार किया है। बदमाश के खिलाफ 13 से अधिक मुकदमें दर्ज बताए जा रहे हैं। यूपी और हरियाणा के कई जनपदों में बदमाश आपराधिक गतिविधियों में लिप्त होने के सबूत पुलिस को मिले हैं.

एसपी अजय कुमार के मुताबिक जनपद में अपराधियों की धरपकड़ के लिए आपरेशन चक्रव्यूह चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसी के तहत कैराना पुलिस को चेकिंग के दौरान एक अपराधी की आवाजाही की सूचना मिली। पुलिस ने घेराबंदी कर अपराधी को गिरफ्तार कर लिया।

बदमाश के कब्जे से एक चोरी की बाइक, एक तमंचा, दो कारतूस बरामद हुए हैं। गिरफ्तार अभियुक्त सादिक उर्फ बंदर अकबरपुर सुन्हैटी गांव का रहने वाला है। बदमाश सहारनपुर से 15 हजार और शामली जनपद से 25 हजार का ईनामी है। बदमाश के खिलाफ 13 से अधिक मुकदमें दर्ज हैं। हरियाणा के कई जनपदों में भी गिरफ्तार बदमाश आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय चल रहा था।

Tags
Special Coverage News

Special Coverage News

    Next Story