शामली

एसपी अजय कुमार का गुड वर्क जारी, मुठभेड़ में तस्कर गिरफ्तार

Special Coverage News
1 July 2019 3:05 AM GMT
एसपी अजय कुमार का गुड वर्क जारी,  मुठभेड़ में तस्कर गिरफ्तार
x

अमर राठी

गांव हैदरपुर बंधे पर कैराना पुलिस की बदमाश से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में पुलिस की एक गोली बदमाश के पैर में लगने से उसे धरदबोच लिया गया। बदमाश के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध असलहा बरामद हुआ है। मुठभेड़ में एक सब इंस्पेक्टर भी जख्मी हो गया है। पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया है। जहां पर उनका इलाज चल रहा है।

वी ओ. दरअसल रविवार की देर रात करीब 12 बजे एसपी के निर्देश पर कोतवाली प्रभारी यशपाल धामा पुलिस टीम पानीपत खटीमा राजमार्ग पर पंजीठ गांव के पास गश्त कर रहे थे। इसी दौरान गांव पंजीठ की ओर से एक मोटरसाइकिल सवार पुलिस के सामने से कट मार कर भाग गया। पुलिस ने रोकना चाहा तो आरोपी ने बाइक तेज गति से भगा दी।

शक होने पर पुलिस ने आरोपी का पीछा किया आरोपी यमुना बंधे से गांव हैदरपुर की ओर मुड़ गया। यमुना बंधे पर सामने बदमाश की बाइक फिसल गई तब पीछे आ रही पुलिस पर बदमाश ने फायरिंग कर दी। जिसमें बदमाश की फायरिंग से एसआई उपेंद्र सिंह को गोली लगने से घायल हो गए। वहीं पुलिस ने भी आत्मरक्षा में गोली चलाई तो बदमाश को गोली लग गई। पुलिस ने बदमाश को दबोच लिया।

सीओ राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि पुलिस मुठभेड़ के दौरान पकड़े गए बदमाश का नाम रिजवान उर्फ सादा पुत्र जमशेद निवासी तीतरवाड़ा थाना कैराना जनपद शामली है। बदमाश रिजवान पर शामली जनपद में करीब 9 मुकदमे दर्ज है। बदमाश के कब्जे से एक पिस्टल 32 बोर ,8 तमंचे 315 बोर, 12 कारतूस 315 बोर ,तीन खोखे 32 बोर, दो जिंदा कारतूस 32 बोर, एक कारतूस 9 एमएम बरामद किये। आरोपी के कब्जे से एक एफजेड बाइक भी बरामद की। आरोपी कहां तैयार सप्लाई करने जा रहा था इसकी जांच की जा रही है।

एसपी अजय कुमार ने बताया कि जनपद शामली में किसी भी तरह का अपराध और अपराधी बर्दाश्त नहीं होगा। शामली में सिर्फ और सिर्फ कानून व्यवस्था का राज होगा। आम जनता को इस मामले से कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी जबकि असामाजिक तत्वों को कोई राहत नहीं मिलेगी।

Tags
Special Coverage News

Special Coverage News

    Next Story