
- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- शामली दो सगे भाई यमुना...
शामली दो सगे भाई यमुना में डूबे दोनों की मौत

अमर राठी
शामली चौसाना क्षेत्र के भड़ी गांव निवासी सलीम के पुत्र (14) शाहवेज और (12) सोएब रविवार यमुना में डूबने से मौत परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो रहा है।
शामली के चौसाना क्षेत्र में रविवार को यमुना पार खेत में काम करने जा रहे दो सगे भाई यमुना पार करते वक्त यमुना में डूब गए। गोताखोर किशोरों की तलाश में जुटे हुए हैं।
उत्तर प्रदेश के शामली में चौसाना थानाक्षेत्र में रविवार दोपहर यमुना पार करते समय दो सगे भाई डूब गए। किशोरों के यमुना में डूबने की भनक लगते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किशोरों की तलाश की लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और गोताखोरों से डूबे किशोरों की तलाश कराई। हालांकि अभी तक सफलता हाथ नहीं
जानकारी के अनुसार चौसाना क्षेत्र के भड़ी गांव निवासी सलीम के पुत्र (14) शाहवेज और (12) सोएब रविवार सुबह यमुना पार करके हरियाणा की सीमा में खेतों से गेहूं की बाल एकत्र करने गए थे। दोपहर बाद वहां से लौटते समय दोनों भाई यमुना में डूब गए।
घटना की जानकारी मिलने पर परिजन मौके की ओर दौड़ पड़े। काफी संख्या में ग्रामीण भी एकत्र हो गए। गोताखोरों की मदद से दोनों भाईयों को तलाश किया जा रहा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल।